एक्सप्लोरर

Jharkhand Election 2024 Date: झारखंड में चुनावी बिगुल बजते सियासी हलचल तेज, क्या बोले बीजेपी और JMM के नेता?

Jharkhand Election 2024: चुनाव आयोग ने मंगलवार को झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इस पर बीजेपी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है.

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड में चुनावी बिगुल बज चुकी है. चुनाव आयोग ने मंगलवार को दिल्ली में झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव की तारीख पर मोहर लगा दी है. झारखंड में दो चरणों में चुनाव 13 नवंबर ओर 20 नवंबर को डाले जाएंगे.  मतगणना 23 नवंबर को होगी. झारखंड में चुनाव के तारीखों की घोषणा होने के बाद झारखंड में सियासी हलचल तेज हो चुकी है. अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों में चुनावी हलचल साफ देखी जा सकती है.

चुनावी घोषणा हो जाने के बाद बीजेपी के रांची विधायक सीपी सिंह ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने दो चरणों में चुनाव करवाने का जो फैसला किया है. इस फैसले का स्वागत करते हैं. चुनाव की तैयारियों पर कहा कि बीजेपी चुनाव के वक्त तैयारियां नहीं करती हम 5 सालों से चुनाव की तैयारी करते हैं. साथ ही कहा कि हेमंत सरकार ने मईया सम्मान योजना में जो राशि चुनाव से ठीक पहले बढ़ाई है, वह सिर्फ जनता के लिए लॉलीपॉप साबित होगी.

वहीं झारखंड की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाली सत्तारुढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बताया कि चुनाव को लेकर हम पूरी तरह तैयार हैं. मगर दिसंबर तक कार्यकाल था झारखंड का , चुनाव समय से पहले हो रहा है, हालांकि राज्यसभा सांसद महुआ मांझी ने कहा कि जनता ने हमारा काम देखा है जो विकास झारखंड में हेमंत सरकार ने की वो कभी देखी नहीं गई. उन्होंने कहा कि थोड़ा वक्त और मिलता तो अच्छा रहता क्योंकि 5 महीने हेमंत सोरेन को जेल में डाला गया जिससे कुछ समय जरूर बर्बाद हुआ है. उन्होंने बताया कि फिरभी जनता का प्यार हमारे साथ है.

जानें किस चरण में झारखंड में कहां कहां मतदान

पहला चरण- 13 नवंबर

सीट-कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर

दूसरा चरण-20 नवंबर

सीट- राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में महागठबंधन और NDA में कहां पहुंची सीट शेयरिंग की बात? चुनाव के ऐलान के बीच जानें

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC-JSSC विवाद के बीच बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र, की यह मांग
JPSC-JSSC विवाद के बीच बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र, की यह मांग
JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget