एक्सप्लोरर

'वोट बटोरने के लिए हेलीकॉप्टर से घूम रहे बीजेपी के नेता', CM हेमंत सोरेन का निशाना

Jharkhand Election 2024: मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा किबीजेपी राज्य में केवल वोट बैंक की राजनीति करते हैं. न तो वे और न ही उनके मातहत अधिकारी आदिवासियों और गरीबों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील हैं.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को बीजेपी पर जमकर प्रहार किया. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेता वोट बटोरने के लिए हेलीकॉप्टर से इधर-उधर घूम रहे हैं और वे विधानसभा चुनावों से पहले वोट बैंक की राजनीति में लगे हुए हैं.

सीएम हेमंत सोरेन ने बोकारो में करीब 1,241 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन लोगों के व्यापक हित में विकास परियोजनाओं को क्रियान्वित करने में व्यस्त है. उन्होंने कहा कि राज्य में दो-तीन माह बाद चुनाव होने वाला है और उनके कुछ विरोधी नेता गांव-देहात में वोट बटोरने के लिए हेलीकॉप्टर से इधर- उधर घूम रहे हैं.

'उन्हें सिर्फ वोट की चिंता'
मुख्यमंत्री सोरेन ने आगे कहा, "वे (बीजेपी) राज्य में केवल वोट बैंक की राजनीति करते हैं. न तो वे और न ही उनके मातहत अधिकारी आदिवासियों और गरीबों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील हैं. उन्हें केवल वोट की चिंता है." उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि झामुमो नीत सरकार और उसके नेताओं के खिलाफ एक बड़ी साजिश रची गई और झारखंड में विकास कार्य रोकने के लिए उन्हें जेल में डाल दिया गया.

'हमारा काम बिना रुके जारी'
सीएम सोरेन ने 'मंईयां सम्मान योजना' जैसी योजनाओं की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा, "उन्होंने (बीजेपी) लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने के लिए सभी केंद्रीय एजेंसियों को लगा दिया है, लेकिन हम नहीं रुकेंगे. हम दो साल तक कोविड महामारी से प्रभावित रहे और कई चुनौतियों का सामना किया, लेकिन हमारा विकास कार्य बेरोकटोक जारी है." उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई कई योजनाएं राज्य में समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचा रही हैं.

ये भी पढ़ें

Jharkhand Election: नीतीश कुमार की JDU ने उलझाया BJP-आजसू का गणित? सीट शेयरिंग पर आई ये खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget