एक्सप्लोरर

'कांग्रेस अब कहीं भी चुनाव...', झारखंड को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का दावा

Jharkhand Election 2024: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस को घेरा है. झारखंड में 2 चरणों में विधानसभा के चुनाव होने हैं.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी हलचल तेज है. इस बीच झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार (25 अक्टूबर) को कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस झारखंड के साथ ही महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव भी हार जाएगी. 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''कांग्रेस को जैसे हाल ही में हरियाणा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था, ठीक उसी तरह वो महाराष्ट्र और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव हार जाएगी.'' इसके साथ ही विपक्षी दल की आलोचना करते हुए कहा उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान बुनियादी ढांचे के विकास की कमी थी.''

कांग्रेस अब कहीं भी चुनाव जीतने वाली नहीं- शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा, ''कांग्रेस पार्टी अब कहीं भी चुनाव जीतने वाली नहीं है.'' चौहान ने मध्य प्रदेश के बुधनी में एक रैली को संबोधित करते हुए ये बात कही. बुधनी विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रमाकांत भार्गव ने अपना नामांकन दाखिल किया, जहां 13 नवंबर को उपचुनाव होना है. कांग्रेस ने बुधनी सीट से पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल को मैदान में उतारा है. 

शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सरकार पर भी बोला था हमला

इससे पहले 24 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड में JMM नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर तीखा हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि यह सरकार भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ से भी ज्यादा घातक है. उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा था कि अगर राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाली सरकार फिर से सत्ता में आई तो यह राज्य में तबाही मचा देगी.

झारखंड में बीजेपी के विधानसभा चुनाव प्रभारी ने JMM सरकार के 5 साल के शासन के दौरान भ्रष्टाचार, विनाश और लूट का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने पहले ही झारखंड को काफी नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार को अब उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है. 

बता दें कि झारखंड में दो चरणों में विधानसभा के चुनाव आयोजित होने जा रहा है. राज्य में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी जबकि चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे.

ये भी पढ़ें:

हेमंत सोरेन को हराने वालीं लुईस मरांडी को JMM ने दिया टिकट, हाल ही में पार्टी में हुई थीं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठीचार्ज के बाद देवेंद्र महतो की तबीयत बेहद खराब, अभिजीत दीपके ने किया वीडियो कॉल, हुई यह बात
लाठीचार्ज के बाद देवेंद्र महतो की तबीयत बेहद खराब, अभिजीत दीपके ने किया वीडियो कॉल, हुई यह बात
Jharkhand Protest Live: आज झारखंड बंद, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद हेमंत सरकार और पुलिस की आलोचना
Live: आज झारखंड बंद, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद हेमंत सरकार और पुलिस की आलोचना
झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'
झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'
रांची आंदोलन: CM सोरेन ने पुलिस-प्रशासन को कहा धन्यवाद, छात्रों से क्या बोले?
रांची आंदोलन: CM सोरेन ने पुलिस-प्रशासन को कहा धन्यवाद, छात्रों से क्या बोले?

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget