एक्सप्लोरर

हेमंत सोरेन को हराने वालीं लुईस मरांडी को JMM ने दिया टिकट, हाल ही में पार्टी में हुई थीं शामिल

JMM Candidate List 2024: झारखंड की सत्ता पर काबिज जेएमएम ने पांचवीं लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में बीेजपी की पूर्व विधायक लुईस मरांडी को टिकट दिया गया है.

झारखंड की जामा विधानसभा सीट से बीजेपी की पूर्व विधायक लुईस मरांडी को टिकट दिया है. पार्टी की तरफ से जारी पांचवीं लिस्ट में उनके नाम की घोषणा की गई. 2014 के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन दुमका सीट पर लुईस मरांडी से हार गए थे. तब उन्होंने दो सीटों से विधानसभा का चुनाव लड़ा था. बरहेट सीट पर उन्हें जीत मिली थी. 

सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा, "जामा विधानसभा के सभी अगुआ साथियों ने बड़ी बहन श्रीमती लुईस मरांडी जी के नेतृत्व जामा विधानसभा जीतने का प्रण लिया. जामा विधानसभा की महान जनता को एक अनुभवी नेतृत्व मिलने की बधाई."

इस बीच टिकट कटने के बाद जेएमएम में बगावत भी शुरू हो गई है. लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट के जेएमएम विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने पार्टी की ओर से टिकट काटे जाने के बाद बागी तेवर अपना लिया है. उन्होंने निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है. दिनेश ने मीडिया के सामने हेमंत सोरेन और उनके परिवार को लेकर कई सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि क्या सिर्फ हेमंत सोरेन का परिवार ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़ेगा. शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन परिवार के चार लोग पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे तो बाकी लोगों का क्या कसूर है? झारखंड मुक्ति मोर्चा को खड़ा करने में मेरे पिता ने भी लाठियां खाईं, जेल गए, टॉर्चर सहा, लेकिन मेरा टिकट क्यों काट दिया?

दिनेश विलियम मरांडी ने कहा कि मेरे साथ नाइंसाफी की जा रही है. मेरे माता-पिता नहीं हैं, इसलिए मुझे टॉर्चर किया जा रहा है. मेरे पिता साइमन मरांडी ही शिबू सोरेन को दुमका लेकर आये थे और उन्हें संथाल परगना में उतारा था. मुझे नहीं पता कि मुझे क्यों दरकिनार किया गया है?मरांडी ने कहा कि मेरा टिकट काटकर हेमंत सोरेन को गाली देने वाले हेमलाल मुर्मू को टिकट दिया गया है. हेमलाल मुर्मू जेएमएम को बर्बाद कर देंगे. केवल हेमंत सोरेन का परिवार चुनाव लड़ेगा और हम लोग नहीं लड़ेंगे. 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा में बाहरी दलालों की भरमार हो गई है. पार्टी में पंकज मिश्रा, सुप्रियो भट्टाचार्य, विनोद पांडेय जैसे लोग बाहरी हैं. दिनेश मरांडी किसी से डरने वाला नहीं है.उन्होंने दावा किया कि वे निर्दलीय चुनाव लड़कर भी लिट्टीपाड़ा से जीत दर्ज करेंगे, क्योंकि वे 24 घंटे क्षेत्र की जनता की सेवा में लगे रहते हैं. जब हेमंत सोरेन को सरकार बनाने के लिए एक-एक विधायक की कमी होगी तो वे किस मुंह से मुझसे मदद मांगने आएंगे. 

चक्रवाती तूफान 'दाना' का झारखंड में भी असर, CM हेमंत सोरेन ने लोगों से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget