एक्सप्लोरर

CM हेमंत सोरेन की उम्र को लेकर विवाद, '5 साल में 7 वर्ष बढ़ी आयु', BJP का तंज- 'झारखंड में ऐसा हो सकता है'

Jharkhand Election 2024: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के नामांकन पत्र में उम्र को लेकर बीजेपी ने सवाल खड़े किए हैं. बीजेपी का कहना है किसी व्यक्ति की उम्र 5 साल में 7 साल कैसे बढ़ सकती है.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार तेज होता जा रहा है. सीएम हेमंत सोरेन भी साहिबगंज जिले की बरहेट विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं. लेकिन, नामांकन दाखिल करने के बाद वे विवादों में आ गए हैं. दरअसल, बीजेपी की तरफ से आरोप लगाया जा रहा है कि सीएम सोरेन ने शपथ पत्र में अपनी उम्र बढ़ाकर बताई है.

बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "कभी सुना है 5 वर्षों में किसी की उम्र 7 वर्ष बढ़ने की बात. झारखंड में ऐसा हो सकता है." बता दें कि झारखंड सरकार की वेबसाइट के अनुसार सीएम हेमंत सोरेन की उम्र 49 साल दिखाई गई है, जबकि 2019 के विधासभा चुनाव के दौरान शपथ पत्र में उनकी उम्र 42 वर्ष दिखाई गई है.

बीजेपी प्रत्याशी ने भी खड़े किए सवाल
बरहेट विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी गमालियल हेंब्रम ने शपथ पत्र में उम्र को लेकर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन पर उम्र बढ़ाकर बताने का आरोप लगाया है. इसके अलावा जमीन और पत्नी के नाम पर कार को लेकर शिकायत की है. बीजेपी प्रत्याशी ने निर्वाचन पदाधिकारी को दी शिकायत में कहा कि हेमंत सोरेन ने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपनी उम्र 42 साल बताई थी. वहीं अब 2024 के चुनाव में अपनी उम्र 49 साल बता रहे हैं. किसी व्यक्ति की उम्र पांच साल में सात साल कैसे बढ़ सकती है?

गमालियल हेंब्रम का आरोप है कि 2019 के घोषणा पत्र में हेमंत सोरेन ने दो प्लॉटों के बारे में जानकारी दी थी. ये दोनों जमीन 2006 से 2008 के बीच खरीदी गई थी, जबकि 2024 के घोषणा पत्र में 23 प्लॉटों का उल्लेख किया गया है, ये सभी प्लॉट 2006 से 2008 के बीच खरीदे गए हैं. जब 23 प्लॉट पहले ही खरीदे गए थे तो इनकी जानकारी 2019 के घोषणापत्र में क्यों नहीं दी गई.

यह भी पढ़ें: झारखंड चुनाव में इस पार्टी ने सबसे ज्यादा उतारे प्रत्याशी, BJP, JMM और कांग्रेस को भी पछाड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश
Xप्लेन: CBI जांच से क्यों बच रही हेमंत सोरेन सरकार? समझें कानूनी-सियासी दांव पेच
CBI जांच से क्यों बच रही हेमंत सोरेन सरकार? समझें कानूनी-सियासी दांव पेच
झारखंड सरकार से समर्थन वापस लें राहुल गांधी, किसने कर दी मांग?
झारखंड सरकार से समर्थन वापस लें राहुल गांधी, किसने कर दी मांग?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget