एक्सप्लोरर

झारखंड चुनाव से पहले AJSU को झटका, सरायकेला में जिलाध्यक्ष ने पूरी टीम के साथ दिया इस्तीफा

Jharkhand Election 2024: जिला अध्यक्ष सनी सिंह ने पार्टी उम्मीदवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि ईचागढ़ से आजसू के प्रत्याशी कुछ खास लोगों को ही पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल करते हैं.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले सुदेश महतो की पार्टी को झटका लगा है.  सरायकेला जिले में एनडीए गठबंधन के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. दरअसल, यहां बीजेपी के साथ गठबंधन में शामिल आजसू के युवा जिला अध्यक्ष सनी सिंह ने पूरी टीम के साथ दिया सामूहिक इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी पर अनदेखी का आरोप लगाया है.

दरअसल, एक तरफ जहां बागी नेता ने बीजेपी का साथ छोड़ झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम सरायकेला विधानसभा से चंपई सोरेन के खिलाफ नामांकन कर सबको चौंका दिया. वहीं अब एनडीए के घटक दल आजसू के युवा जिला अध्यक्ष सनी सिंह ने पूरी टीम के साथ पार्टी छोड़ दी है.  सरायकेला जिले के ईचागढ़ विधानसभा से आजसू के प्रत्याशी हरेलाल महतो ने अपना नामांकन चुनाव लड़ने के लिए दाखिल कर रखा है.

जिले में आती हैं ये तीन विधानसभा
बता दें कि इस जिले में कुल तीन विधानसभा आती हैं, जिनमें सरायकेला विधानसभा जो फिलहाल चुनाव का सबसे ज्यादा हॉट सीट बनी हुई है. यहां से पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बीजेपी के उम्मीदवार हैं. वहीं खरसावां विधानसभा से जिला परिषद के अध्यक्ष पूर्व झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सोनाराम बोदरा को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रत्याशी घोषित किया गया है. इसके अलावा ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से गठबंधन के धर्म को निभाते हुए आजसू ने अपना प्रत्याशी खड़ा किया. वहीं अचानक जिला अध्यक्ष की अपनी टीम के साथ पार्टी छोड़ने की खबर ने सबको चौंका दिया.

लगाया अनदेखी एवं भेदभाव करने का आरोप
जिला अध्यक्ष सनी सिंह के साथ अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी ने बताया की सरायकेला जिले में आजसू पार्टी एक कॉरपोरेट ऑफिस कार्यालय से चलाई जाती है. ईचागढ़ विधानसभा हरे लाल महतो पर उन्होंने कहा की वे दुर्भावना से ग्रसित होकर कुछ खास लोगों को ही पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल करते हैं. बताया गया की नामांकन के दरमियान भी युवा कमेटी को मतदान कार्यक्रम में शामिल होने का कोई निर्देश नहीं मिला. उन्होंने कहा कि चांडिल के व्यवसायी के द्वारा सरायकेला की कमेटी को दुकान की तरह चलाया जा रहा है.

प्रत्याशी की पत्नी हुईं बागी
गौरतलब है कि एनडीए गठबंधन के घटक दल में शामिल आजसू पार्टी के प्रत्याशी हरेलाल महतो की पत्नी ही बागी होकर निर्दलीय नामांकन कर चुकी हैं. हालांकि पार्टी के द्वारा इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं की गई थी और अनुमान लगाया जा रहा था कि यह मामला जल्दी सुलझ जाएगा लेकिन अभी तक नामांकन वापस नहीं लिया गया है. वहीं दूसरी ओर जिला कमेटी के भंग होने से पूरे जिले में एनडीए गठबंधन के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं.

ये भी पढ़ें

झारखंड: BJP नेता सीता सोरेन के खिलाफ कांग्रेस ने की शिकायत, इरफान अंसारी से जुड़े मामले में सियासत तेज

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: परीक्षा गड़बड़ी पर पूर्व CM रघुवर दास का अल्टीमेटम, 'अगर एक हफ्ते में...'
रांची: परीक्षा गड़बड़ी पर पूर्व CM रघुवर दास का अल्टीमेटम, 'अगर एक हफ्ते में...'
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो से अस्पताल में मिलने पहुंचीं हेमंत सोरेन की मंत्री, क्या हुई चर्चा?
रांची: देवेंद्र नाथ महतो से अस्पताल में मिलने पहुंचीं हेमंत सोरेन की मंत्री, क्या हुई चर्चा?
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget