एक्सप्लोरर

झारखंड: BJP नेता सीता सोरेन के खिलाफ कांग्रेस ने की शिकायत, इरफान अंसारी से जुड़े मामले में सियासत तेज

Irfan Ansari News: कांग्रेस की ओर से जामताड़ा थाने को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि सीता सोरेन और अन्य बीजेपी नेता मंत्री इरफान अंसारी के वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं.

Irfan Ansari Controversial Remarks: झारखंड सरकार के मंत्री और कांग्रेस नेता इरफान अंसारी के खिलाफ शनिवार (26 अक्टूबर) को जामताड़ा टाउन थाने में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है. जामताड़ा की बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन के आरोप और बीजेपी की शिकायत के बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है.

वहीं, अब कांग्रेस ने भी इस मामले में चुनाव आयोग से निष्पक्ष जांच की मांग की है. साथ ही सीता सोरेन के खिलाफ जामताड़ा टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराने को लेकर आवेदन दिया गया है. कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय कुमार दुबे की ओर से जामताड़ा थाने को दिए गए आवेदन में कहा गया है, "सीता सोरेन और अन्य बीजेपी नेता मंत्री इरफान अंसारी के वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं."

इसके साथ ही उनकी छवि खराब करने के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं. इस मामले में चुनाव आयोग से निष्पक्ष जांच करने और पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है. वहीं आवेदन में इरफान अंसारी द्वारा सीता सोरेन के खिलाफ 100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने का भी दावा किया गया है. 

मंत्री पर ये आरोप
दरअसल, मंत्री इरफान अंसारी पर आरोप है कि 24 अक्टूबर को जामताड़ा में उन्होंने नामांकन के तुरंत बाद एसडीओ कार्यालय के 10 मीटर के अदंर ही प्रेस को संबोधित करना शुरू कर दिया. इस दौरान इरफान अंसारी यह कहते हुए सुने जा रहे हैं, 'ये जो रिजेक्टेड माल है... वैसे प्रत्याशी जिनको हरा चुका हूं. उनको कहूंगा कि ये समय लड़ने का है, लड़िए. नहीं तो बीजेपी आपको समाप्त कर देगी, बीजेपी खोखला कर देगी. मैं चुनौती देता हूं कि आपके साथ लड़ने में मजा आता है. यहां तो आपने क्लीन स्वीप दे दे दिया है. जहां जाते हैं कि अपार जनसमर्थन मिलता है. इनको समझ नहीं आ रहा है.''

वहीं सीता सोरेन ने शुक्रवार सुबह इरफान अंसारी के एक वीडियो को शेयर करते हुए पोस्ट किया, ''कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी ने नामांकन के तुरंत बाद मीडिया के सामने मेरे लिए जो अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी होगी. पहले भी उन्होंने मेरे बारे में व्यक्तिगत बातें बोली हैं, लेकिन इस बार उन्होंने सारी सीमाएं लांघ दी हैं.''

ये भी पढ़ें-

क्या किसी नाराजगी के कारण रविंद्र कुमार राय को BJP ने दिया बड़ा पद? बाबूलाल मरांडी ने दिया दो-टूक जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget