एक्सप्लोरर

Jharkhand: मनी लांड्रिंग मामले में CM हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू को ED का समन

Ranchi News: झारखंड के CM हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू (Abhishek Prasad Pintu) को ED ने समन जारी किया है. पंकज मिश्रा से पूछताछ के दौरान अभिषेक का नाम सामने आया है.

ED Summons CM Hemant Soren Press Advisor Abhishek Prasasd Pintu: झारखंड (Jharkhand) में अवैध माइनिंग के जरिए लगभग 100 करोड़ रुपये की अनुमानित मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी की जांच से झारखंड सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने अब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू (Abhishek Prasad Pintu) को समन जारी किया है. उन्हें पूछताछ के लिए आगामी एक अगस्त को ईडी कार्यालय बुलाया गया है. इस मामले में ईडी ने सीएम के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बरहेट स्थित प्रतिनिधि और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा (Pankaj Mishra) को बीते 19 जुलाई को ही गिरफ्तार किया था.

ऐसे सामने आया अभिषेक प्रसाद पिंटू का नाम 
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से पूछताछ के दौरान प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू का नाम सामने आया था. पंकज मिश्रा और अभिषेक प्रसाद पिंटू के बीच बातचीत का विवरण ईडी को मिला है. इन दोनों के नाम पर सरकार ने पूर्व में माइनिंग लीज का आवंटन भी किया है. 

आमने-सामने बिठाकर हो सकती है पूछताछ 
ईडी पिछले 20 जुलाई से पंकज मिश्रा को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. पहले उन्हें 6 दिनों की रिमांड पर लिया गया था, जिसकी अवधि मंगलवार को पूरी होने के बाद ईडी ने विशेष अदालत में पेश करते हुए रिमांड बढ़ाने की दरख्वास्त की है. इसपर अदालत ने और 6 दिनों के लिए रिमांड पर मंजूरी दे दी है. माना जा रहा है कि पंकज मिश्रा से मिली जानकारियों से आधार पर ईडी सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू से पूछताछ करेगी. संभावना जताई जा रही है कि उन दोनों को आमने-सामने बिठाकर भी पूछताछ हो सकती है. 

मंत्री आलमगीर आलम के खिलाफ भी दर्ज हुई FIR
गौरतलब है कि, मनी लांड्रिंग के एक अलग मामले में ईडी ने पिछले दिनों झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्री आलमगीर आलम के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है. इस मामले में जांच आगे बढ़ने पर उनसे भी पूछताछ की संभावना जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा एलान, अपने खर्चे पर छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराएगी झारखंड सरकार

Jharkhand Politics: JMM का दावा, संपर्क में हैं BJP के 16 विधायक, भाजपा बोली- 'झामुमो झूठों की पार्टी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget