एक्सप्लोरर

Jharkhand News: झारखंड में आज से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू! 8 जुलाई तक इन जिलों में होगा आयोजन, 13 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

Army Agniveer Bharti Rally: फिजीकल परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट मोरहाबादी मैदान में ही होगा. इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस रांची की टीम ने पूरे पुख्ता इंतजाम किए हैं.

Jharkhand Army Agniveer Bharti Rally: झारखंड में दूसरी अग्निवीर रैली का आयोजन एक जुलाई से नौ जुलाई तक रांची के मोरहाबादी मैदान में किया जाएगा. इसमें 24 जिलों के करीब 13 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे. बिहार-झारखंड रिक्रूटमेंट जोन के ड्यूटी डायरेक्टर जनरल रिक्रूटमेंट ब्रिगेडियर मुकेश गुरूंग ने शुक्रवार को प्रस कांफ्रेंस में बताया कि, लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थी अग्निवीर बहाली में शामिल होने पहुंचेंगे. 21 साल या उससे कम वर्ष के अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा.

फिजीकल परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट मोरहाबादी मैदान में ही होगा. इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस रांची की टीम ने पूरे पुख्ता इंतजाम किए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पदाधिकारियों और जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिला है. उन्होंने बताया कि अग्निवीर के तहत अग्निवीर जीडी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोरकीपर, अग्निवीर टेक्निकल व अग्निवीर ट्रेड्समैन पद पर भर्ती होगी. सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि, अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराकर रैली में पहुंचें. 

अभ्यर्थियों को तय समय में 1.6 किमी दौड़ पूरी करनी होगी

अभ्यर्थियों के लिए विशेष रूप से कहा है कि वे दलालों से सावधान रहें. सेना में भर्ती के लिए किसी के द्वारा दिए जाने वाले प्रलोभन में न आएं. अग्निवीर की इस बहाली प्रक्रिया में लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थी को फिजीकल परीक्षा में पास होना जरूरी है. फिजीकल परीक्षा में पास होने के लिए अभ्यर्थियों को तय समय में 1.6 किमी दौड़ पूरी करनी होगी. इसके बाद शारीरिक मापदंड के मानकों को भी पूरा करना होगा. सफल अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच होगी. इसके बाद मेडिकल होगा. उसके बाद अंतिम रिजल्ट मूल्यांकन के बाद जारी किया जाएगा.

कहां कब होगी अग्निवीर रैली

एक जुलाई- दुमका, चाईबासा, गढ़वा, जामताड़ा, लोहरदगा

दो जुलाई- बोकारो, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम, कोडरमा

तीन जुलाई- गिरिडीह, खूंटी, सरायकेला खरसांवा, सिमडेगा

चार जुलाई- गुमला, पलामू

पांच जुलाई- चतरा, देवघर, धनबाद

छह जुलाई- हजारीबाग, रामगढ़, साहेबगंज, पाकुड़, लातेहार

सात जुलाई- रांची

आठ जुलाई को क्लर्क व स्टोरकीपर और नौ जुलाई को सभी जिलों के लिए ट्रेड्समैन की बहाली होगी.

यह भी पढ़ें- Opposition Parties Meeting: BJP नेता का विपक्षी एकजुटता पर तंज, बोले- 'वहां सिर्फ परिवारवादी नेताओं की ही चलेगी, सेल्फ मेड इंसान...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला
गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला
JPSC-JSSC विवाद के बीच बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र, की यह मांग
JPSC-JSSC विवाद के बीच बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र, की यह मांग
JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget