एक्सप्लोरर

Crime News: गोड्डा में 19  साल की लड़की से रेप, गर्भवती होने पर आरोपी ने खिलाई गर्भपात की दवा, जानें फिर क्या हुआ

Godda News: झारखंड (Jharkhand) के गोड्डा में रेप का शिकार हुई लड़की जब गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसे गर्भपात (Abortion) के लिए दवा खिला दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Jharkhand Girl Rape In Godda: झारखंड (Jharkhand) में एक बार फिर 19  साल की लड़की के साथ रेप (Rape) करने का मामला सामने आया है. मामला गोड्डा (Godda) जिले का है. यहां 19 वर्षीय आदिवासी किशोरी के साथ रेप हुआ. रेप का आरोप अकरम (Akram) नाम के युवक पर लगा है. मामले में सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि, आरोपी ने युवती के साथ रेप किया और फिर जब वो गर्भवती (Pregnant) हो गई तो गर्भपात (Abortion) के लिए उसे दवा खिला दी. मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपी अकरम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी कराया है. इस घटना को लेकर लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है.  

खिला दी गर्भपात की दवा
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि, जब वो 15 साल की थी तब से आरोपी उसका पीछा करता था. विरोध करने के बाद भी आरोपी ने उसका पीछा करना नहीं छोड़ा. अप्रैल 2022 में अकरम ने जबरन उसके साथ संबंध बनाया. डर की वजह से उसने ये बात अपने परिजनों को नहीं बताई. पीड़िता के मुताबिक उसे गर्भवती होने की जानकारी हुई तो उसने अकरम को पूरी बात बताई. इस दौरान अकरम ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी.

मेडिकल के लिए आई लड़की तो हुआ खुलासा 
पीड़ित लड़की को जब मेडिकल के लिए सदर अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने बताया कि उसके गर्भाशय में 2 महीने का भ्रूण है. डॉक्टरों ने लड़की का ऑपरेशन कर मृत भ्रूण को बाहर निकाला. सदर अस्पताल की डॉक्टर प्रभा रानी ने बताया कि एक रेप पीड़िता मेडिकल के लिए आई थी, जिसके बाद पाया गया कि वो गर्भ धारण कर चुकी है. अल्ट्रासाउंड कराया गया तो पता चला कि गर्भ में 2 महीने का भ्रूण मर चुका है. उन्होंने बताया कि लड़की के मुताबिक लड़के ने उसे दवा खिलाई थी जिसकी वजह से ये सब हुआ है.

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand Weather: झारखंड में झमाझम बारिश का दौर जारी, जानें आने वाले दिनों के मौसम का हाल, रहें सतर्क 

Jharkhand: बिहार से आने वाले शराबियों को रोकने के लिए महिलाओं ने उठाई लाठी, बदलने लगे हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget