एक्सप्लोरर

Saryu Roy: 'BJP छोड़ने के बाद भी नहीं बदले सियासी स्टैंड ', JDU नेता सरयू राय का RSS को लेकर बड़ा बयान

Saryu Roy News: जनता दल यूनाइटेड के नेता सरयू राय ने कहा कि आज मैं बीजेपी के साथ नहीं हूं, तो ये कहूं कि वे गलत हैं. ये सिद्धांत भी ठीक नहीं है. आज भी मेरे विचार पहले वाले ही हैं.

Saryu Roy Latest News: झारखंड में बीजेपी सरकार के दौरान मंत्री रहे सरयू राय अब जनता दल यूनाइटेड के नेता हैं. उन्होंने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक साक्षात्कार में कहा है कि मैं RSS का बाल स्वयंसेवक होने के साथ प्रचारक भी रहा हूं. भारतीय जनता पार्टी छोड़ने का मतलब यह कतई नहीं है कि मेरी विचारधारा भी बदल गई. आज भी मेरा राजनीतिक सिद्धांत वही है, जो आरएसएस की विचारधारा है. 

जेडीयू नेता सरयू राय ने कहा कि मैं, स्कूली शिक्षा के दौरान ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क में आ गया था. दसवीं पास करने तक गांव की शाखा का मुख्य शिक्षक बन गया था. उसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में काम किया.

1975 में बना RSS का प्रचारक 

झारखंड जेडीयू के नेता ने आगे कहा कि उसके बाद मैं आरएसएस का फुल टाइमर प्रचारक भी रहा. साल 1975 में आरएसएस का प्रचारक भी बनाया गया. उसके बाद पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान देशभर में इमरजेंसी लग गई. 

'BJP से अलग हुआ, विचार नहीं बदले'

उन्होंने कहा, 'आज मैं बीजेपी के साथ नहीं हूं, तो ये कहूं कि वे गलत हैं. ये सिद्धांत भी ठीक नहीं है. बीजेपी से अलग होने के कारण मैंने अपना विचार नहीं बदले. मेरे सिद्धांत आज भी वही हैं, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचार हैं.'

भारतीय जनता पार्टी की सरकार से कुछ गलतियां हुईं. उन गलतियों के खिलाफ आवाज भी उठाता रहा और आगे भी उठाता रहूंगा. सत्ता में में रहने वाले लोगों को अपनी भूल को ठीक करना चाहिए. उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ जाने में उन्हें कोई परेशानी नहीं है. 

'बन्ना गुप्ता के इशारे पर हो रहा मुकदमा दर्ज' 

झारखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले खुद के खिलाफ लगातार दर्ज हो रहे मुकदमों पर उन्होंने कहा कि यह सब वर्तमान खाद्य आपूर्ति मंत्री बना गुप्ता के इशारे पर हो रहा है. बन्ना गुप्ता के इशारे पर ही रांची के अरगोड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया. जब उनके विभाग ने केस करने से इनकार किया तो गैंगस्टर रहे सुरेंद्र बंगाली के साथ काम करने वाले मनोज सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया. 

झारखंड सरकार ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, हिमंत बिस्वा सरमा और शिवराज सिंह चौहान पर लगाया बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: 150 फीट ऊंची टंकी पर बच्चे संग चढ़ा युवक, 3 घंटे चला ड्रामा
झारखंड: 150 फीट ऊंची टंकी पर बच्चे संग चढ़ा युवक, 3 घंटे चला ड्रामा
सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget