एक्सप्लोरर

JAC Class 10th Paper Leak: पेपर लीक मामले में JAC के आदेश पर जांच तेज, 2 गिरफ्तार, साइबर सेल अलर्ट

Jharkhand Paper Leak: कोडरमा उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे किसी प्रकार के भ्रामक पोस्ट या सूचना पर ध्यान न दें. परीक्षा की तैयारियों पर अपना ध्यान केंद्रित करें.

Jharkhand 10th Paper Leak: झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक मामले पर झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से आदेश जारी होने के बाद कोडरमा जिला प्रशासन ने इस मामले में जांच तेज कर दी है. उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने मामले पर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक जांच टीम गठित की है. जांच टीम ने पेपर लीक मामले में 12 घंटे के अंदर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. 

कोडरमा पुलिस प्रशासन ने बताया कि पेपर लीक मामले पर पुलिस विभाग ने अपने साइबर सेल को विशेष निर्देश देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी हर गतिविधियों निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं. 

कोषागार से पेपर लीक की बात खारिज 

कोडरमा के उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने मामले को लेकर बताया कि मामले की जांच की जा रही है. मरकच्चो थाना में मामला दर्ज किया गया है. दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. कोषागार से पेपर लीक होने की बात को उपायुक्त ने सीधे तौर पर खारिज किया है. 

उपायुक्त मेघा भारद्वाज के मुताबिक कोषागार में प्रश्न पत्र आने से लेकर बैंक और बैंक से परीक्षा केंद्र जाने तक की सभी वीडियो रिकॉर्डिंग की जाती है. रिकॉर्डिंग को गठित जांच दल के द्वारा जांच करने पर किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं पाई गई है. उपायुक्त ने बताया कि जिस यूट्यूब पर पेपर लीक किया गया था, उसकी भी संपूर्ण तरीके से जांच की जा रही है. 

उन्होंने बताया कि इस मामले में कई कोचिंग संचालक के भी तार जुड़े होने की बात सामने रही हैं. पूछताछ में महाराष्ट्र और देवघर से भी इसके तार जुड़े होने के सबूत मिल रहें हैं. जहां एक टीम को भेजा गया है. सभी मामलों की जानकारी जैक द्वारा बनाई गई समिति को दे दी गई है. 

डीसी की छात्रों से अपील 

कोडरमा उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने परीक्षार्थियों से अपील करते हुए कहा है कि वे किसी प्रकार के भ्रामक पोस्ट या सूचना पर ध्यान न दें. अपनी परीक्षा की तैयारियों पर अपना ध्यान केंद्रित करें. उपायुक्त ने कहा कि इस तरह के मामले में शामिल असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. कोडरमा जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में किसी प्रकार की अनियमितता होने की सूचना मिलने पर तत्काल इन नंबरों पर सूचित करें. 

  • अनुमंडल पदाधिकारी - 9334965707
  • जिला शिक्षा पदाधिकारी - 9955233428
  • हीरालाल कुशवाहा लिपिक - 9199875856
  • अशोक कुमार ऑपरेटर - 8210881592

बता दें कि झारखंड में 18 फरवरी को हिंदी और 20 फरवरी को विज्ञान की परीक्षा का आयोजन किया गया था. दोनों पेपर के प्रश्न सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. जैक के द्वारा पूछे गए प्रश्नों से जब वायरल प्रश्न पत्रों का मिलान किया गया तो कई सवाल एक समान पाए गए. जैक ने उसके बाद हिंदी और साइंस की परीक्षा को रद्द कर दिया गया. 

Jharkhand: 10वीं बोर्ड का पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार संग नानी के घर सरायकेला पहुंचे CM हेमंत सोरेन, निभाई ये खास रस्म
परिवार संग नानी के घर सरायकेला पहुंचे CM हेमंत सोरेन, निभाई ये खास रस्म
जमशेदपुर में खूनी पारिवारिक विवाद! बड़े ने छोटे डॉक्टर भाई को मारी गोली
जमशेदपुर में खूनी पारिवारिक विवाद! बड़े ने छोटे डॉक्टर भाई को मारी गोली
सरायकेला: गम्हरिया थाने में रेप मामले में SP की कार्रवाई, 9 और पुलिसकर्मी सस्पेंड
सरायकेला: गम्हरिया थाने में रेप मामले में SP की कार्रवाई, 9 और पुलिसकर्मी सस्पेंड
झारखंड में 10 साल बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा, गिरिडीह में 32043 अभ्यर्थी हुए शामिल
झारखंड में 10 साल बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा, गिरिडीह में 32043 अभ्यर्थी हुए शामिल

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
Embed widget