एक्सप्लोरर

झारखंड में NDA में फंसा सीटों का पेंच? AJSU-JDU का जिक्र कर हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा बयान

Jharkhand Assembly Election 2024: हिमंत बिस्वा सरमा का कहना है कि झारखंड के लिए बीजेपी के प्रत्याशियों का नाम लगभग तय हो गया है. केवल कुछ सीटों पर नाम फाइनल होना रह गया है.

Jharkhand Election 2024: बीजेपी झारखंड में अपने प्रत्याशियों की सूची कब जारी करेगी, इसको लेकर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने सोमवार को कहा कि एनडीए के साझेदारों के बीच सीट-साझेदारी लगभग पूरा हो गई है और चुनाव के तारीख की घोषणा के 48 घंटे के भीतर ही प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी. झारखंड में बीजेपी के चुनाव उप-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने पार्टी की चुनाव समिति की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में यह जानकारी शेयर की. 

हिमंत बिस्वा ने कहा, ''एनडीए के सहयोगियों के बीच सीट-साझेदारी लगभग फाइनल हो गई है. जैसे ही चुनाव आयोग चुनावी आचार संहिता लागू करेगा हम 24 से 48 घंटे के बीच अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देंगे. हम चुनाव आयोग की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं.''

9-11 सीट पर लड़ेगी आजसू - हिमंत बिस्वा

असम के सीएम ने कहा कि सीट साझेदारी के तहत सुदेश महतो की आजसू 9 से 11 सीट पर लड़ेगी. उन्होंने कहा कि आजसू के साथ सीट साझेदारी फाइनल है. एक सीट को लेकर कर थोड़ी दिक्कत है और हम मंगलवार तक उसे सुलझा लेंगे. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडीयू दो सीटों पर लड़ रही है जबकि एलजेपी-रामविलास के साथ सीट साझेदारी पर चर्चा बुधवार या गुरुवार को होगी, एक बार जब चिराग पासवान विदेश से लौट आएंगे. 

पांच-छह सीटों पर तय नहीं हुए प्रत्याशी- हिमंत बिस्वा

उन्होंने बताया कि सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हो गए हैं. केवल पांच या छह सीट पर नहीं हुए हैं. उन पर भी फैसला जल्द लिया जाएगा. चुनाव समिति कल फिर बैठक करेगी. इसके बाद पार्टी की संसदीय दल की बैठक होगी. बता दें कि इसी साल 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा का चुनाव होना है. विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त होने वाला है.

ये भी पढ़ें- हरियाणा में गठबंधन के सवाल पर संजय सिंह का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बावजूद...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण
झारखंड: लातेहार में कंटेनर ने बाइक- टैंपो को कुचला, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
झारखंड: लातेहार में कंटेनर ने बाइक- टैंपो को कुचला, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget