एक्सप्लोरर

हरियाणा में गठबंधन के सवाल पर संजय सिंह का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बावजूद...'

Sanjay Singh on Congress: आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस को इसकी समीक्षा करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि 17-17 बागी उम्मीदवार खड़े होंगे तो कांग्रेस कहां से जीतेगी.

दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि केंद्रीय नेताओं (कांग्रेस के) की मंजूरी के बावजूद हरियाणा के स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने गठबंधन नहीं होने दिया. अगर 17-17 बागी उम्मीदवार खड़े होकर कांग्रेस को हराएंगे तो वो कैसे जीतेगी. ऐसी 17 सीटें कांग्रेस हार गई जहां पर बागी उम्मीदवार खड़े हुए थे. कांग्रेस को इसकी समीक्षा करनी चाहिए.

वहीं, एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मौत पर महाराष्ट्र सरकार और विशेषकर बीजेपी को घेरा है. संजय सिंह ने कहा, ''एक ऐसी आपराधिक घटना, जिससे पूरा देश अचंभित और हैरान है जहां भी बीजेपी का शासन है अपराध चरम पर है. हत्या, लूट, अपहरण, गैंगरेप और व्यापारियों से वसूली की घटना हो रही है और बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकारें इन पर काबू पाने में फेल हैं.''

संजय सिंह ने कहा कि ''विजय दशमी के दिन महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री जिनका बेटा मौजूदा MLA है और जो सत्ता पक्ष के नेता थे, जिन्हें Y श्रेणी की सुरक्षा मिली थी उस बाबा सिद्दीकी की नृशंस हत्या कर दी गई.''

आप नेता ने बीजेपी पर अपना हमला जारी रखते हुए कहा, '' दिल्ली के एक जिम के मालिक, करनी सेना के अध्यक्ष और सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी लॉरेंस बिश्नोई का नाम आया था, जो अभी गुजरात की जेल में बंद है. ऐसे लोग जिन्हें प्रधानमंत्री फ़ॉलो करते हैं वे इसके पक्ष में लिख रहे हैं. यानी बीजेपी का पूरा बैकअप और संरक्षण है. बाबा सिद्दीकी की हत्या साधारण घटना नहीं है. आने वाले चुनाव में महाराष्ट्र की जनता इन्हें सबक सिखाएगी.''

जम्मू-कश्मीर को बनाया जाए पूर्ण राज्य- संजय सिंह
वहीं, जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर संजय सिंह ने कहा, ''ख़ुद प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने जम्मू कश्मीर की रैलियों में कहा है कि हम इसे पूर्ण राज्य बनाएंगे. अब चुनाव संपन्न हो चुका है, INDIA गठबंधन के पक्ष में जनादेश आया, NC की अगुवाई में सरकार बन रही है. इससे पहले कि उमर अब्दुल्ला सीएम की शपथ लें, केंद्र को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करना चाहिए.'' संजय सिंह ने कहा कि हमने अपील की है कि नई सरकार में हमारे विधायक को जगह दी जाए.

बहराइच की घटना पर यह बोले संजय सिंह
किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी के बयान पर संजय सिंह ने कहा, ''17 बागी खड़े होंगे तो कैसे जीत होगी. केंद्रीय नेताओं (कांग्रेस के) की मंजूरी के बावजूद स्थानीय नेताओं  ने गठबंधन नहीं होने दिया.'' वहीं, यूपी की बहराइच की घटना पर संजय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार से मांग है कि क़ानून व्यवस्था की बहाली के लिए प्रयास करें. तनाव का असर दूसरे जिलों पर भी पड़ता है. बहराइच की घटना काफ़ी दुखद है.

पीएम मोदी से मिलीं आतिशी, सीएम बनने के बाद पहली मुलाकात

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
Manish Bhati News: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget