एक्सप्लोरर

ED को हेमंत सोरेन की तलाश, कार के साथ 36 लाख कैश जब्त, सीएम ने कहा- राजनीतिक एजेंडा

Jharkhand News: ईडी के एक्शन के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी JMM ने अपने और कांग्रेस के विधायकों से कहा है कि रांची में ही मौजूद रहें.

Hemant Soren Missing: झारखंड में कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. केंद्रीय एजेंसी ईडी उनका बयान दर्ज करने के लिए ढूंढ रही है. इस बीच मुख्यमंत्री सोरेन ने ईडी को पत्र लिखकर राजनीतिक एजेंडे के तहत कार्रवाई करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने अपने और गठबंधन के विधायकों से रांची में ही रहने के लिए कहा है.

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम कथित भूमि धोखाधड़ी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पहुंची. ईडी की ये टीम 13 घंटे से अधिक समय तक यहां रही. इस दौरान उन्होंने परिसर की तलाशी ली.

दिल्ली आने के बाद से जानकारी नहीं है कि हेमंत सोरेन कहां हैं. उनका चार्टेड प्लेन दिल्ली एयरपोर्ट पर खड़ा है. उनके स्टाफ के कई लोगों के फोन बंद हैं. उनकी बीएमडब्ल्यू कार को ईडी ने कल (सोमवार) को जब्त कर लिया था. उनके ड्राइवर से भी पूछताछ हुई, लेकिन सोरेन का कुछ पता नहीं चला. सूत्रों ने बताया कि 36 लाख कैश के साथ कुछ दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं.

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने 20 जनवरी को हेमंत सोरेन से रांची में उनके आधिकारिक आवास पर पूछताछ की थी. उसके बाद ईडी ने नया समन जारी करते हुए यह बताने को कहा था कि वह पूछताछ के लिए 29 जनवरी या 31 जनवरी में से किस दिन आएंगे.

जेएमएम का विधायकों को निर्देश

झामुमो महासचिव और प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे ने पीटीआई से कहा कि मौजूदा राजनीतिक स्थिति को देखते हुए सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायकों को रांची में रहने का निर्देश है. झामुमो, कांग्रेस और RJD (राष्ट्रीय जनता दल) सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्य दल हैं.

सोरेने ने पत्र में क्या कहा?

झारखंड के मुख्यमंत्री ने ईडी को भेजे पत्र में लिखा, "आप अच्छी तरह से जानते हैं कि विधानसभा का बजट सत्र 2 और 29 फरवरी 2024 के बीच है और अन्य पूर्व निर्धारित व्यस्तताओं के अलावा उसी की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे. इन परिस्थितियों में 31 जनवरी 2024 को या उससे पहले एक और बयान दर्ज करने का आपका आग्रह दुर्भावनापूर्ण है. यह राज्य सरकार के कामकाज को बाधित करने और लोगों के एक निर्वाचित प्रतिनिधि को अपने आधिकारिक कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोकने के आपके राजनीतिक एजेंडे को उजागर करता है.''

Maharashtra Politics: 'क्या नौटंकी चल रही है?...', नीतीश कुमार, हेमंत सोरेन और सीएम केजरीवाल का जिक्र कर बोले संजय राउत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget