एक्सप्लोरर

हेमंत सोरेन ने PM मोदी, अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात, शपथ ग्रहण में शामिल होने का दिया न्योता

Hemant Soren News: झारखंड में एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले हेमंत सोरेन ने मंगलवार को पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात की.

Hemant Soren Meet PM Narendra Modi: झारखंड में 28 नवंबर को हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इससे पहले मंगलवार को (26 नवबंर) दिल्ली में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात की. पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान उनकी पत्नी कल्पना भी उनके साथ मौजूद रहीं.

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात कर उन्हें 28 नवंबर को अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया."

अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी से भी मिले सोरेन
वहीं हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ अरविंद केजरीवाल से भी मिलने उनके आवास पर पंहुचे और शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया. इसके अलावा हेमंत सोरेन ने कल्पना सोरेन के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पहुंच कर खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को शपथ ग्रहण समारोह का न्योता दिया.

28 नवंबर को होगा शपथ ग्रहण
बता दें कि कांग्रेस के राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव सहित इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के शीर्ष नेता 28 नवंबर को हेमंत सोरेन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के शामिल होने की संभावना है. मोरहाबादी मैदान में ये शपथ ग्रहण समारोह होगा.

इंडिया गठबंधन ने दर्ज की जीत
गौरतलब है कि हेमंत सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन ने शनिवार को झारखंड में शानदार वापसी करते हुए 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल कर ली, जबकि बीजेपी नीत एनडीए को महज 24 सीटें ही मिल सकीं. इस चुनाव में बीजेपी को जीतने की उम्मीद थी लेकिन यहां बीजेपी को झटका लगा है.

ये भी पढ़ें

झारखंड के CM हेमंत सोरेन को झटका, एमपी-एमएलए कोर्ट ने इस मामले में हाजिर होने का दिया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget