एक्सप्लोरर

Jharkhand Drown News: हजारीबाग में बड़ा हादसा, लोटवा डैम में नहाने गए 6 छात्र डूबे, तीन के शव बरामद, CM ने जताया दुख

Hazaribagh Lotwa Dam News: हजारीबाग में मंगलवार को सात छात्र बाइक और स्कूटी पर सवार होकर लोटवा डैम में नहाने पहुंचे. सभी ने स्कूल ड्रेस डैम के किनारे उतार दिया और नहाने के लिए उतर गए. इसके बाद डूब गए.

Hazaribagh Children Drown News: झारखंड (Jharkhand) के हजारीबाग स्थित एक स्कूल के छह छात्र इचाक थाना (Ichak Police Station) क्षेत्र में स्थित लोटवा डैम (Lotwa Dam) में डूब गए. इनमें से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को राहत और बचाव के लिए अभियान चलाने को कहा है.

बताया गया कि ये सभी हजारीबाग के माउंट एग्मोंट स्कूल में प्लस टू में पढ़ते थे. मंगलवार सुबह करीब दस बजे सात छात्र हजारीबाग से बाइक और स्कूटी पर सवार होकर डैम में नहाने पहुंचे थे. यह डैम हजारीबाग नेशनल पार्क के पास स्थित है. सभी ने स्कूल ड्रेस डैम के किनारे उतार दिया और नहाने के लिए उतर गए.

एक छात्र किसी तरह निकला बाहर 

माना जा रहा है कि इनमें से कोई एक गहरे पानी में चला गया, जिसे बचाने के चक्कर में छह छात्र डूब गए. एक छात्र किसी तरह बाहर निकला. घटना की सूचना जैसे ही इचाक पुलिस को मिली, वह घटनास्थल पर पहुंची. डूबने वाले छात्रों में हजारीबाग के ओकनी मोहल्ले का रजनीश पांडे और सुमित कुमार, मटवारी का मयंक सिंह, दीपूगढ़ा का प्रवीण गोप, पीटीसी चौक का ईशान सिंह और मटवारी गांधी मैदान कॉलोनी का शिवसागर शामिल हैं.

'लोटवा डैम में हादसे की दुखद खबर से मन व्यथित'

इनमें से तीन के शव बाहर निकाल लिए गए हैं. घटना की सूचना पाकर इनके परिजन भी मौके पर पहुंचे. उनकी चीत्कार से माहौल अत्यंत कारुणिक हो गया. डैम के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है. सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “लोटवा डैम में हादसे की दुखद खबर से मन व्यथित है. जिला प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. परमात्मा, हादसे में मरने वाले बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें.“

ये भी पढ़ें- Jharkhand: ससुराल में बेटी को किया जा रहा था प्रताड़ित, बैंड-बाजा के साथ घर ले आए पिता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: परीक्षा गड़बड़ी पर पूर्व CM रघुवर दास का अल्टीमेटम, 'अगर एक हफ्ते में...'
रांची: परीक्षा गड़बड़ी पर पूर्व CM रघुवर दास का अल्टीमेटम, 'अगर एक हफ्ते में...'
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो से अस्पताल में मिलने पहुंचीं हेमंत सोरेन की मंत्री, क्या हुई चर्चा?
रांची: देवेंद्र नाथ महतो से अस्पताल में मिलने पहुंचीं हेमंत सोरेन की मंत्री, क्या हुई चर्चा?
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget