एक्सप्लोरर

Jharkhand: ससुराल में बेटी को किया जा रहा था प्रताड़ित, बैंड-बाजा के साथ घर ले आए पिता

Ranchi Baraat News: झारखंड के रांची में एक शख्स ने ससुराल में प्रताड़ित हो रही अपनी बेटी के लिए बाकायदा बैंड-बाजे और आतिशबाजी के साथ बारात निकाली और उसे मायके वापस ले आए.

Jharkhand Baraat News: झारखंड के रांची (Ranchi) में निकली एक बारात खूब चर्चा में है. यह बारात बेटी के ससुराल के लिए विदाई की खातिर नहीं,, बल्कि ससुराल की प्रताड़ना से मुक्ति के लिए निकली. पिता ने ससुराल में शोषित-प्रताड़ित हो रही विवाहित बेटी को वापस अपने घर लाने के लिए बैंड-बाजा और आतिशबाजी के साथ बारात निकाली.

यहीं नहीं पिता ने बीते 15 अक्टूबर को निकाली गई इस बारात का वीडियो सोमवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बड़े अरमानों और धूमधाम के साथ लोग अपनी बेटियों की शादी करते हैं, लेकिन यदि जीवनसाथी और परिवार गलत निकलता है या गलत काम करता है तो आपको अपनी बेटी को आदर और सम्मान के साथ अपने घर वापस लाना चाहिए, क्योंकि बेटियां बहुत अनमोल होती हैं.”

पिछले साल हुई थी शादी

रांची के कैलाश नगर कुम्हारटोली के रहने वाले प्रेम गुप्ता का कहना है कि 28 अप्रैल 2022 को उन्होंने बड़े अरमानों और धूम-धड़ाके के साथ बेटी साक्षी गुप्ता की शादी सचिन कुमार नामक युवक से की. वह झारखंड बिजली वितरण निगम में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत है और रांची के सर्वेश्वरी नगर का रहने वाला है.

प्रेम गुप्ता का आरोप है कि कुछ ही दिनों बाद बेटी ससुराल में प्रताड़ित होने लगी. पति जब-तब उसे घर से बाहर निकाल देता. करीब एक साल बाद साक्षी को पता चला कि जिस शख्स के साथ उसकी शादी हुई है, उसने पहले से दो शादियां कर रखी हैं. उसके पांवों के नीचे की जमीन खिसक गई.

युवती ने रिश्ते को बचाने की भी की कोशिश

साक्षी का कहना है कि सब कुछ जानने के बाद भी मैंने हिम्मत नहीं हारी और रिश्ते को किसी तरह बचाने की कोशिश की. लेकिन, शोषण और प्रताड़ना की वजह से जब लगा कि उसके साथ रह पाना मुश्किल है तो रिश्ते की कैद से बाहर निकलने का फैसला किया. पिता और मायके वालों ने भी साक्षी के फैसले पर मुहर लगाई और उसकी ससुराल से बाकायदा बैंड-बाजे और आतिशबाजी के साथ बारात निकाली और उसे मायके वापस ले आए.

प्रेम गुप्ता का कहना है कि बेटी के शोषण से मुक्त होने की खुशी में उन्होंने यह कदम उठाया. साक्षी ने तलाक के लिए कोर्ट में केस फाइल किया है. लड़के ने गुजारा भत्ता देने की बात कही है. जल्द ही तलाक पर कानूनी तौर पर मुहर लग जाने की उम्मीद है.

ये भी पढे़ें- Dumka Student Protest: डर के साये में जी रहे हॉस्टल के छात्र धरने पर बैठे, छात्रवास में न रसोइया और न सुरक्षा गार्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget