एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: ED के समन को लेकर BJP के निशाने पर CM सोरेन, बाबूलाल मरांडी बोले- 'पहले जो अहंकार...’

ED Summons Hemant Soren: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन 20 जनवरी को ईडी के सामने अपना बयान दर्ज करवाने वाले हैं. इसको लेकर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने निशाना साधा है.

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी को पत्र लिखकर 20 जनवरी को सीएम हाउस में आकर उनका बयान दर्ज करने की बात कही है. इसको लेकर अब विपक्षी नेता मुख्यमंत्री को घेरने में लगे हैं. झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम सोरेन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि उन्हें पहले जो अहंकार था, अब लगता है कि किसी ने उन्हें समझाया होगा कि अहंकार नहीं होगा काम. इसलिए अब उन्होंने ईडी को अपने आवास पर बुलाया. बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि ईडी कानून के मुताबिक कार्रवाई करती है. झारखंड कोई अलग देश नहीं है और भारत का हिस्सा है और ईडी कानून के मुताबिक कार्रवाई कर सकती है.

मुख्यमंत्री ने ईडी को पत्र लिखकर कहा है कि 20 जनवरी की दोपहर कांके रोड स्थित सीएम हाउस में आकर उनका बयान दर्ज कर लें. रांची के बड़गांई अंचल में जमीन घोटाले की जांच कर रहे ईडी ने सीएम सोरेन को आठवीं बार समन भेजकर 16 से 20 जनवरी के बीच हाजिर होने को कहा था. एजेंसी ने उन्हें कहा था कि वे दो दिनों के भीतर बयान दर्ज कराने के लिए समय और जगह निश्चित कर सूचित करें.

ईडी ने और क्या कहा था?

ईडी ने सोरेन से कहा था कि अगर 16 से 20 जनवरी के बीच वे एजेंसी के समक्ष हाजिर नहीं होते हैं तो उसे खुद उनके पास आना पड़ेगा. ईडी ने कहा कि ऐसी स्थिति में विधि-व्यवस्था को लेकर चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं. यह आपकी जिम्मेदारी होगी और इसलिए विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आप राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को उचित निर्देश दे दें.

आठवें समन के बाद सीएम सोरेन ने दिया जवाब

ईडी के आठवें समन के बाद सीएम सचिवालय का एक संदेशवाहक सोमवार दोपहर को सीलबंद लिफाफे में सीएम का पत्र लेकर रांची में एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के जोनल दफ्तर पहुंचा. इसमें सीएम ने 20 जनवरी को बयान दर्ज करने के लिए ईडी को सीएम हाउस आने को कहा है. इसको लेकर प्रदेश की विपक्षी पार्टियों के नेता सीएम मान को घेर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: Saraikela Cylinder Blast: सरायकेला में घोड़ा बाबा मंदिर के पास गुब्बारे में गैस भरने वाले सिलेंडर में धमाका, मची भगदड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget