एक्सप्लोरर

Dumri Bypoll Result 2023: शुरुआत में पिछड़ीं, आखिर जीतीं JMM उम्मीदवार बेवी देवी, जानें कितने वोटों से बनीं विजेता?

Dumri Bypoll Result: डुमरी में विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने वाली बेबी देवी ने कहा कि यह जनता की जीत है और यह उनके पति जगरनाथ महतो को सच्ची श्रद्धांजलि भी है.

Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की प्रत्याशी बेबी देवी (Baby Devi) ने आसजू नेता और एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी (Yashoda Devi) को डुमरी (Dumri) उपचुनाव में मात दी है. बेबी देवी ने यह चुनाव 17000 से अधिक वोटों से जीती है. इस जीत के बाद झामुमो समर्थकों में उत्साह दिख रहा है. झामुमो समर्थक पटाखे फोड़ रहे हैं और मिठाइयां भी बांट रहे हैं.

उधर, जीत के बाद बेबी देवी ने कहा कि यह जीत जनता की जीत है. उनके दिवंगत पति जगरनाथ महतो ने जो काम किया था उसका आशीर्वाद जनता ने दिया है. वहीं जेएमएम के विधायक सुदिव्य कुमार ने कहा कि डुमरी की जनता ने इंडिया गठबंधन को चुना है. उन्होंने कहा कि इस चुनाव ने इंडिया और एनडीए के बीच की लकीर को खींच दिया है. इंडिया गठबंधन की लकीर और भी लम्बी होगी. दूसरी तरफ बेबी के बेटे अखिलेश महतो ऊर्फ राजू ने कहा कि जनता दो कदम बढ़ी है हमलोग चार कदम बढ़ कर डुमरी का विकास करेंगे.

नावाडीह आते ही जीत की पटरी पर दौड़ी बेबी
बता दें कि इस उपचुनाव में मतगणना शुरू होने के बाद जब डुमरी प्रखंड का ईवीएम खुला तो बेबी देवी पिछड़ी हुई थी लेकिन जैसे ही नावाडीह का ईवीएम खुला तो बेबी देवी और यशोदा देवी के बीच अंतर बढ़ता रहा और आखिर में बेबी देवी ने यशोदा को पराजित कर दिया.

यह रहा हार और जीत का आंकड़ा
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि  बेबी देवी ने आजसू पार्टी की उम्मीदवार यशोदा देवी को 17,000 से अधिक मतों से हराकर जीत हासिल की है.अधिकारी ने बताया कि बेबी देवी को करीब 1,35,480 वोट मिले जबकि एनडीए उम्मीदवार यशोदा देवी को करीब 1,18,380 वोट प्राप्त हुए हैं. बेबी देवी झारखंड के पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी हैं, जिनका अप्रैल में निधन हो गया था. वहीं, अपनी जीत को बेबी देवी ने जगरनाथ महतो को 'सच्ची श्रद्धांजलि' करार दिया है. यहां उपचुनाव के लिए मतदान 5 सितंबर को हुआ था और 64.84 प्रतिशत वोट पड़े थे. 

ये भी पढ़ें- Baby Deviri Byepolls Result 2023: डुमरी उपचुनाव में AIMIM का क्या रहा हाल? असदुद्दीन ओवैसी ने भी किया था प्रचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget