एक्सप्लोरर

Jharkhand: शराबी पति की हत्या कर पत्नी ने घर में ही दफनाया शव, 10 दिन बाद ऐसे खुला राज

Dhanbad Murder Case: झारखंड के धनबाद में एक महिला ने शराबी पति की हत्या कर घर में ही दफना दिया. पड़ोसियों और रिश्तेदारों के शक से दस दिन बाद मामला उजागर हुआ. पुलिस जांच कर रही है.

झारखंड के धनबाद के तिलैयाटन गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक आदिवासी महिला पर आरोप है कि उसने अपने शराबी पति की हत्या कर दी और शव को घर के अंदर ही दस दिन से अधिक समय तक दफनाए रखा. यह घटना टुंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है. पुलिस ने बताया कि पति के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए शाहिद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा.

टुंडी थाना प्रभारी उमा शंकर ने बताया कि सुरजी मझियाइन (42) ने अपने पति सुरेश हंसदा (45) की हत्या की और घर के ईंट-मिट्टी से बने कमरे में शव दफनाया. महिला का कहना है कि वह अपने पति के लगातार झगड़ों से तंग आ चुकी थी.

सुरेश हंसदा अक्सर शराब पीकर घर आता और कई महिलाओं के साथ संबंध रखता था. उसने बताया कि हत्या लाठी और हंसिया से की गई. पुलिस अब इन हथियारों को बरामद करने की कोशिश कर रही है.

परिवार और पड़ोसियों को हुआ शक

मामला तब उजागर हुआ जब सुरेश हंसदा के रिश्तेदारों को शक हुआ कि वह अपने चाचा के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे. पड़ोसियों ने भी घर से दुर्गंध आने की शिकायत की.

शुक्रवार (5 सितंबर) शाम को रिश्तेदार और पड़ोसी जब घर में जबरन घुसे, तो कमरे से दुर्गंध आई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी. हालांकि हत्या की सही तारीख पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी. 

पूछताछ में महिला लगातार अलग-अलग बयान देती रही, लेकिन कड़ी पूछताछ के बाद उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

महिला का कहना है कि उसने पति को दस दिन पहले मार डाला था. लेकिन पड़ोसियों और रिश्तेदारों का कहना है कि यह घटना दस दिन से अधिक समय पहले हुई थी, क्योंकि सुरेश अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए थे.

मजिस्ट्रेट के सामने निकाला जाएगा शव

पुलिस अधिकारियों ने जिला प्रशासन को शव को बाहर निकालने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त करने का अनुरोध किया. उन्होंने बताया, “हम शव को शनिवार को मजिस्ट्रेट की नियुक्ति के बाद बाहर निकालेंगे और पोस्टमार्टम के लिए शाहिद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजेंगे.”

पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. उमा शंकर ने बताया कि पड़ोसियों के बयान और महिला के अलग-अलग बयानों की भी पड़ताल की जा रही है. साथ ही हत्या में इस्तेमाल हथियारों की तलाश जारी है. घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और ग्रामीण इस घटना को लेकर हैरान हैं.

About the author पंकज यादव

मेरा नाम पंकज यादव है. मैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला हूं. मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बीबीएयू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. मुझे पत्रकारिता में लगभग 8 साल का अनुभव है. मैंने इस दौरान अलग-अलग मीडिया संस्थानों लाइव टुडे न्यूज चैनल, इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और दैनिक भास्कर डिजिटल के लिए काम किया है. मुझे पॉलिटिकल, खेल और फीचर से जुड़े लेख लिखना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget