एक्सप्लोरर

Jharkhand: कांग्रेस नेता पूर्णिमा नीरज सिंह पर केस दर्ज, कैंडल मार्च में जज पर आपत्तिजनक बयान का आरोप

Jharkhand News: धनबाद में पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के खिलाफ एक वकील ने अदालत में शिकायत दर्ज कराई है. आरोप है कि उन्होंने कैंडल मार्च के दौरान न्यायपालिका और जज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.

झरिया की पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता पूर्णिमा नीरज सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. गुरुवार को धनबाद अदालत में उनके खिलाफ एक वकील ने शिकायत दर्ज कराई है. आरोप है कि उन्होंने हाल ही में न्यायपालिका और एक जज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.

वकील ने कोर्ट में दायर की शिकायत

धनबाद कोर्ट के वकील वकार अहमद ने यह शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार की शाम जब शहर के रंधीर वर्मा चौक पर कैंडल मार्च निकाला गया, उस दौरान पूर्णिमा सिंह ने कथित तौर पर ऐसी बातें कहीं जो अदालत और जज की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं.

कैंडल मार्च क्यों निकाला गया था?

कैंडल मार्च दरअसल पूर्व भाजपा नेता संजय सिंह की रिहाई के विरोध में आयोजित किया गया था. संजय सिंह पर साल 2017 में हुए चर्चित हत्याकांड में आरोप लगे थे. इस हत्याकांड में धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर और पूर्णिमा नीरज सिंह के पति नीरज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

लेकिन हाल ही में अदालत ने सबूतों के अभाव में संजय सिंह को बरी कर दिया. इसी फैसले का विरोध करने के लिए कांग्रेस नेता और उनके समर्थक सड़कों पर उतरे और मोमबत्तियां जलाकर प्रदर्शन किया. इसी दौरान कथित रूप से पूर्णिमा सिंह ने जज और न्यायपालिका को लेकर टिप्पणी कर दी.

वकील बोले- अदालत की गरिमा से खिलवाड़

शिकायतकर्ता वकील वकार अहमद का कहना है कि अदालत और न्यायाधीशों के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल न्याय व्यवस्था पर सीधा हमला है. उन्होंने कहा कि, “अगर कोई आम इंसान अदालत की आलोचना करता है तो अलग बात है, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि या नेता से ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती.”

धनबाद और झरिया की राजनीति में नीरज सिंह हत्याकांड हमेशा बड़ा मुद्दा रहा है. अब संजय सिंह के बरी होने के बाद माहौल और गरमा गया है. वहीं, पूर्णिमा सिंह के खिलाफ अदालत में शिकायत दर्ज होने से यह मामला और भी तूल पकड़ सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: छात्रों-सरकार के बीच कल फिर होगी बातचीत, अगले 36 घंटे अहम
रांची: छात्रों-सरकार के बीच कल फिर होगी बातचीत, अगले 36 घंटे अहम
रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट
रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट
रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget