एक्सप्लोरर

Jharkhand: वसुंधरा राजे बोलीं- 'आने वाले लोकसभा चुनाव में ऐसी सरकार चुनें जो देश की जनता के लिए सोचे'

Deoghar: देवघर में वसुंधरा राजे ने कहा कि राम मंदिर निर्माण का अदालती फैसला भी पीएम मोदी की उपब्लिध है. उन्होंने लोगों से अपील की कि एक बार फिर पीएम के लिए नरेंद्र मोदी को चुनें.

Jharkhand News: पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में एक ऐसी सरकार बनानी है, जो खुद का नहीं, देश का विकास करे. जो खुद का नहीं, लोगों का पेट भरे. जो खुद के लिए नहीं, देश की जनता के लिए सोचे. जो खुद का नहीं, देश का भला करे और ये सिर्फ़ पीएम नरेंद्र मोदी की एनडीए सरकार ही कर सकती है. वे मंगलवार को झारखंड के देवघर शहर में मोदी सरकार के 9 साल के उपलक्ष्य में आयोजित महा जन सम्पर्क अभियान में बोल रही थीं. 

'पूरी दुनिया में लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे पीएम मोदी'

वसुंधरा राजे ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के ‘9 साल, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ की चर्चा देश में ही नहीं विदेशों में भी हो रही है. पीएम मोदी भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में सबसे ताकतवर और लोकप्रिय नेता के रूप में उभरें हैं. जिस ग़रीबी के नारे से कांग्रेस लगातार सत्ता प्राप्त करती आ रही थी, उस ग़रीबी को हटाने का यदि सच्चे मन से किसी ने प्रयास किया है, तो वह नरेंद्र मोदी हैं.

'राम मंदिर निर्माण का अदालती फैसला भी पीएम मोदी की उपलब्धि'

इसके साथ ही राजस्थान की पूर्व सीएम ने कहा कि जनधन, उज्ज्वला, कोरोना में बिना वक्त गंवाये देशव्‍यापी लॉकडाउन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण, पीएम किसान समृद्धि, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल क्रांति, स्‍टार्ट अप इंडिया, मुद्रा, प्रधानमंत्री आवास, जीएसटी, तीन तलाक़ की समाप्ति, सर्जिकल और एयर स्‍ट्राइक, अनुच्‍छेद 370 की समाप्ति और अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर निर्माण का अदालती फैसला भी पीएम मोदी की बड़ी उपलब्धियां है. 

पीएम मोदी को जो करना था वो कर दिया, अब हमारी बारी- राजे

वसुंधरा राजे ने कहा कि पीएम मोदी ने तो देश के लिए जो अच्छे से अच्छा करना था, वह कर दिया. अब हमारी बारी है. हम भी देश के लिए कुछ करें. पीएम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनायें और देश को और आगे बढ़ायें.

Jharkhand: वंदे भारत के ट्रायल के दौरान जयंत सिन्हा के ट्रेन में सफर करने को लेकर हुआ विवाद, सांसद ने दी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget