एक्सप्लोरर

Deoghar Ropeway Accident: 'प्यास बुझाने के लिए बोतलों में पेशाब इकट्ठा कर रखा था', रोपवे हादसे में बचे लोगों की आपबीती

देवघर रोपवे में बचे लोगों ने अपनी आपबीती सुनाई है. बचे लोगों में से एक ने कहा कि 'हमने प्यास बुझाने के लिए बोतलों में पेशाब इकट्ठा कर रखा था'.

Deoghar Ropeway Accident: देवघर रोपवे में बचे लोगों ने अपनी आपबीती सुनाई है. बचे लोगों में से एक ने कहा कि "मैं और मेरे परिवार के पांच लोग 24 घंटे तक ट्राली में फंसे रहे. हमारे पास खाने को कुछ भी नहीं था. रोपवे पर चढ़ते वक्त हमारे पास पानी के तीन बोतल थे. शाम पांच बजे अचानक झटके के साथ रोपवे रुका. ट्रॉली हवा में झूलने लगी. अगल-बगल की ट्रॉलियों पर सवार लोग चिल्लाने लगे. नीचे गहरी खाई थी. हवा के साथ जब ट्रॉली हिलती थी तो लगता था कि हम सभी खाई में जा गिरेंगे. थोड़ी ही देर में हमारा पानी खत्म हो गया और अंधेरा घिर आया. ऐसा लग रहा था कि अब हमारा आखिरी वक्त आ गया है. खाई में गिरे तो शायद हमारी हड्डी-पसली का भी पता न चले. पूरी रात हमने भगवान का नाम जपते हुए काटी.

सुबह हुई तो आसमान में हेलिकॉप्टर देखकर उम्मीद जगी कि शायद हमें बचा लिया जायेगा. इंतजार करते-करते दोपहर 12 बज गये तो प्यास से हम सभी का गला सूखने लगा. हमने खाली बोतलों में अपना ही पेशाब इकट्ठा कर लिया. सोचा कि अगर पानी नहीं मिला तो मजबूरी में यही पीना पड़ेगा." यह सब बताते हुए विनय कुमार दास फफक-फफक कर रोने लगते हैं. पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी विनय कुमार उन 46 लोगों में एक हैं जिन्हें देवघर रोपवे हादसे के लगभग 24 घंटे बाद रेस्क्यू किया गया था. हादसे के बाद नई जिंदगियां पाने वाले हर शख्स के पास भूख-प्यास, खौफ और डरावनी यादों की ऐसी ही कहानियां हैं.

दुमका की अनिता में सुनाई आपबीती

दुमका की अनिता दास अपने परिवार के चार लोगों के साथ देवघर में बाबा वैद्यनाथ के मंदिर में दर्शन करने आई थीं. घर लौटते वक्त त्रिकूल पर्वत के दर्शन के लिए वे लोग शाम चार बजे रोपवे का टिकट लेकर एक ट्रॉली पर सवार हुईं. अनिता बताती हैं कि रोपवे स्टार्ट हुए पांच-छह मिनट ही हुए थे कि अचानक तेज झटके के साथ खड़-खड़ की आवाज होने लगी. अनहोनी के डर से हम सभी चिल्लाने लगे. मैं डर के मारे आंखें बंद कर भोलेनाथ-बजरंग बली का नाम जोर-जोर से जपने लगी. ट्रॉली से टकराने की वजह से मेरे सिर में चोट लगी थी. रात भर परिवार के चारों लोग ट्रॉली पर बगैर हिले-डुले जगे रहे. लगता था कि अगर थोड़ा भी हिले-डुले तो कहीं ट्रॉली टूटकर नीचे न जा गिरे.

सोमवार को जब धूप तेज हुई तो लगा या तो दम घुट जायेगा या फिर भूख-प्यास से यहीं जान चली जायेगी. तीन बजे ड्रोन के जरिए दो बोतल पानी हमारी ट्रॉली में आया. हम चारों लोगों ने थोड़ा-थोड़ा पानी पीया तो जान में जान आई. शाम चार बजे हेलिकॉप्टर से रस्सी के सहारे आये एक जवान ने हमारी ट्रॉली का दरवाजा खोला. उन्होंने हिम्मत बंधाई और फिर एक-एक कर हम सभी को नीचे उतारा तो लगा जैसे साक्षात भगवान ने हमारी रक्षा कर ली. यह सब बताते हुए अनिता देवी की आवाज भर्रा गई.

Famous Waterfalls Of Ranchi - रांची की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं ये झरनें, प्रकृति लवर हो तो बिल्कुल ना करें मिस

मुजफ्फरपुर की महिला ने सुनाई आपबीती

मुजफ्फरपुर की रहने वालीसिया देवी अपने परिवार के 8 लोगों के साथ देवघर आई थीं. उन्होंने उनके नाती का मुंडन होना था. मुंडन के बाद सभी लोग त्रिकुट पहाड़ी देखने पहुंचे. वह बताती हैं कि मुझे सोमवार शाम करीब चार बजे सेना के जवान ने हेलिकॉप्टर के जरिए उतारा लेकिन वहीं परिवार के बाकी लोगों को अंधेरा होने की वजह से नहीं उतारा जा सका. सेना के जवानों ने देवदूत बनकर हमारी जान बचाई.

गिरिडीह की महिला ने सुऐ आपबीती

गिरिडीह के करमाटांड़ की रहने वाली सोनिया देवी और उनके परिवार के सात लोग उस ट्रॉली पर सवार थे जो हादसे के बाद नीचे जमीन से आकर टकराई थी. सोनिया देवी को कमर और माथे में चोट है, जबकि उनकी मां सुमंति देवी की मौत ट्रॉली के गिरने से हो गई थी. उनके पति गोविंद भोक्ता और बेटे आनंद कुमार को भी काफी चोट लगी है. तीनों का देवघर अस्पताल में इलाज चल रहा है. सोनिया देवी ने बताया कि हम सभी नीचे गिरे तोलगा था कि शायद हममें से कोई नहीं बचेगा.

ये भी पढ़ें-

Deoghar Rescue Operation: 45 घंटों में पूरा हुआ देवघर रोपवे हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand Protest Live: आज ABVP करेगा विधानसभा का घेराव, नाराज छात्रों का ऐलान- 'सरकार को उखाड़ फेकेंगे'
Live: आज ABVP करेगा विधानसभा का घेराव, नाराज छात्रों का ऐलान- 'सरकार को उखाड़ फेकेंगे'
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
लाठीचार्ज के बाद देवेंद्र महतो की तबीयत बेहद खराब, अभिजीत दीपके ने किया वीडियो कॉल, हुई यह बात
लाठीचार्ज के बाद देवेंद्र महतो की तबीयत बेहद खराब, अभिजीत दीपके ने किया वीडियो कॉल, हुई यह बात
झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'
झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget