एक्सप्लोरर

Jharkhand News: झारखंड में CM हेमंत सोरेन ने अपने पास रखे ये अहम विभाग, जानें

Jharkhand Portfolio Distribution: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कुछ अहम मंत्रालय अपने पास ही रखा है. मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे की जानकारी सचिवालय की ओऱ से जारी की गई है.

Jharkhand News: झारखंड में शुक्रवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है. सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने गृह समेत पांच अहम विभाग अपने पास रखे हैं बाकी विभागों की जिम्मेदारी 11 अन्य मंत्रियों की दी गई है. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग द्वारा विभागों के बंटवारे की जानकारी दी गई है. 

सीएम हेमंत सोरेन के पास कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग है. इसके अलावा गृह (कारा सहित) विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (संसदीय कार्य रहित) और वैसे सारे विभाग जो अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं है,उन्होंने अपने पास रखा है.

स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए इरफान अंसारी

हेमंत सोरेन सरकार में राधा कृष्ण किशोर को वित्त विभाग समेत चार विभाग दिए गए हैं. दीपक बिरुवा को राजस्व और परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. चमरा लिंडा अनुसूचित जाति-जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बनाए गए हैं. संजय प्रसाद यादव को श्रम और उद्योग विभाग दिया गया है. रामदास सोरेन के पास निबंधन विभाग और स्कूली शिक्षा विभाग है. इरफान अंसारी को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है. इसके साथ ही दो अन्य मंत्रालय भी दिए गए हैं. 

मंत्री हफीजुल हसन को मिला ये विभाग

मंत्री हफीजुल हसन के पास जल संसाधन और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग है. योगेंद्र प्रसाद को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग दिया गया है. सुदिव्य कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, खेल और पर्यटन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. 

दो महिला मंत्रियों को मिली यह जिम्मेदारी

हेमंत सोरेन सरकार की दो महिला मंत्रियों में से दीपिक पांडेय सिंह को ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग और पंचायती राज विभाग दिया गया है. जबकि शिल्पी नेहा तिर्की को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग दिया गया है.

ये भी पढ़ें- Jharkhand: मंत्री सुदिव्य कुमार बोले, 'शहरों में बिल्डिंग के रेगुलराइजेशन, शुद्ध पानी पर जोर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
Jharkhand News: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
झारखंड: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
Ranchi News: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
रांची: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget