एक्सप्लोरर

Jharkhand: मंत्री सुदिव्य कुमार बोले, 'शहरों में बिल्डिंग के रेगुलराइजेशन, शुद्ध पानी पर जोर'

Jharkhand News: झारखंड के शहरों में स्वच्छता एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने यह वादा किया है.

झारखंड के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा है कि विभागीय मंत्री के तौर पर राज्य के शहरी क्षेत्रों में भवनों को रेगुलराइज करना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि शहरों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी नगर विकास विभाग की है. प्रत्येक शहर में पेयजल की उपलब्धता और आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा कर इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

'अधिकारियों से ली जाएगी योजनाओं से जुड़ी जानकारी'

शुक्रवार को मंत्रालय के आवंटन के बाद पहली बार नगर विकास एवं आवास विभाग पहुंचे मंत्री सुदिव्य कुमार का विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने स्वागत किया. इस अवसर पर मंत्री ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं. उन्होंने कहा कि शहरों में स्वच्छता एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त करने पर विशेष बल दिया जाएगा. नगर निकायों के संसाधनों और आधारभूत संरचना को विकसित कर उनकी स्थिति सुदृढ़ की जाएगी. जल्द ही नगरों के विकास, शहरों के सौंदर्यीकरण और प्राथमिक सुविधाओं से संबंधित चालू योजनाओं की जानकारी विभागीय अधिकारियों से ली जाएगी.

फाइन के लिए रियायती स्लैब तैयार

उल्लेखनीय है कि झारखंड सरकार ने शहरी क्षेत्रों में बिना वैध नक्शा के बनाए गए लगभग सात लाख मकानों को रेगुलराइज करने का फाइनल मसौदा इस साल जनवरी में ही तैयार कर लिया था. इसमें प्रस्ताव किया गया है कि स्वीकृत नक्शे के बगैर किए निर्माण को रेगुलराइज करने के लिए फाइन वसूला जाएगा. फाइन के लिए रियायती स्लैब तैयार किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें.

फाइनल मसौदा तैयार करने वाली समिति ने ओडिशा, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के मॉडलों का अध्ययन किया था. इसके पहले आम लोगों से भी इस प्रस्तावित योजना को अधिक प्रभावी और सरल बनाने के लिए सुझाव और फीडबैक मांगे गए थे. माना जा रहा है कि अब नई सरकार इस पॉलिसी को जल्द ही अंतिम रूप दे देगी.

Hemant Soren Cabinet Portfolio: झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा, किसे मिला कौन सा विभाग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget