एक्सप्लोरर

Chandrayaan Launch 3: अब से कुछ ही देर में उड़ान भरेगा 'चंद्रयान-3', जानें- मिशन चंद्रयान-3 का झारखंड कनेक्शन

Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 मिशन की लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू हो गया है. ऐसे में खूंटी के तोरपा के तपकरा गांव के रहने वाले वैज्ञानिक सोहन यादव भी टीम का हिस्सा हैं. सोहन मिशन गगनयान से भी जुड़े हैं.

Chandrayaan 3 Launch: चंद्रयान-3 मिशन की लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू हो गया है. मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा (Sriharikota) से शुक्रवार (14 जुलाई) को दोपहर 2:35 बजे लॉन्च करने की योजना है. इसरो (ISRO) ने गुरुवार (13 जुलाई) को कहा कि भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) के लॉन्च का काउंटडाउन शुरू हो गया है. अंतरिक्ष में भारत की इस ऐतिहासिक यात्रा में कई वैज्ञानिक और कर्मचारी महीनों से जुटे हुए हैं. हर कोई अपना अहम योगदान दे रहा है. ऐसे में भारत के इस अंतरिक्ष की यात्रा में झारखंड का भी कनेक्शन है. यह कनेक्शन झारखंड के रांची और खूंटी जिले से है.

मिशन गगनयान से क्या है खूंटी कनेक्शन
इस चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का कनेक्शन खूंटी जिले से भी है. किसी भी अंतरिक्ष अभियान के कई अहम हिस्से होते हैं. उन अहम हिस्सों एक अहम हिस्सा होता है ऑर्बिटर इंटीग्रेशन और टेस्टिंग टीम. खूंटी के तोरपा के तपकरा गांव के रहने वाले वैज्ञानिक सोहन यादव इसी टीम का हिस्सा हैं. सोहन मिशन गगनयान से भी जुड़े हैं. सोहन की बातचीत परिवार वालों से 15 दिन पहले हुई थी. तब उन्होंने अपनी मां देवकी देवी व भाई गगन को इस बात की जानकारी दी थी. परिवार वालों के बीच काफी उत्साह है.

बता दें कि, चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की सफलता और बेटे सोहन की मेहनत के लिए मां देवकी और भाई गगन यादव वैष्णो देवी के दर्शन को गए हुए हैं. परिवार वालों के अनुसार सोहन चंद्रयान-3 को लेकर काफी उत्साहित था. मां को फोन पर कहा था कि, अब 15 दिन बाद चंद्रयान-3 के परीक्षण के बाद बात हो पाएगी. चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण व बेटे की कामयाबी की कामना को लेकर मां वैष्णो देवी के मंदिर गई हैं. आज वे दोनों माता का दर्शन करेंगे.

रांची में बना मोबाइल लांचिंग पैड 
चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का कनेक्शन रांची जिले से भी है. राजधानी रांची में हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन (एचइसी)है. चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का पैड और सेटेलाइट को संभालने वाला क्रेन इसी एचइसी में बना है. सैटेलाइट को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में भी इसका इस्तेमाल होता है. इसे मोबाइल लांचिंग पैड कहते हैं. मदर ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज एचइसी में दूसरा मोबाइल लांचिंग पैड भी तैयार हो रहा है. चंद्रयान-2 का लांचिंग पैड भी रांची के एसइसी में ही बना था. दो लांचिंग पैड बनाने के बाद अब तीसरा लांचिंग पैड बनाया जा रहा है.

Jharkhand: ईडी ने पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप से की पूछताछ, उग्रवादी नेता ने बताया पैसा कहां किया निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन? देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन! देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget