एक्सप्लोरर

Champai Soren Government Floor Test: विधानसभा में बहुमत साबित कर पाएगी चंपई सोरेन सरकार? फ्लोर टेस्ट आज

Jharkhand Government Floor Test Today: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के सामने आज विधानसभा में बहुमत साबित करने की चुनौती है. दावा किया जा रहा है कि कुछ विधायक चंपई सोरेन की पहुंच से दूर हैं.

Jharkhand Government Floor Test: झारखंड की राजनीति में आज बड़ा दिन है. चंपई सोरेन सरकार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना करेगी. इसी के साथ सरकार का भविष्य भी तय हो जाएगा. इससे पहले 31 जनवरी को हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद विधायक दल की बैठक में चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया था. 2 फरवरी (शुक्रवार) को चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. वहीं, आज चंपई सोरेन सरकार विश्वास मत हासिल करेगी. बता दें कि झारखंड में इस समय महागठबंधन की सरकार है, जिसमें जेएमएम के 29, कांग्रेस के 17, आरजेडी के एक और सीपीआई(एमएल) के एक विधायक शामिल हैं. इनकी कुल संख्या 48 है. वहीं, सरकार बनाने के लिए 41 विधायकों का समर्थन जरूरी है.

मुख्यमंत्री सोरेन के सामने बहुमत साबित करने की चुनौती है. दावा किया जा रहा है कि कुछ विधायक चंपई सोरेन की पहुंच से दूर हैं. इससे पहले जेएमएम से नारज विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने एबीपी न्यूज पर बड़ा बयान दिया. एबीपी न्यूज पर पार्टी छोड़ने का ऐलान करने वाले विधायक ने कहा कि सरकार के साथ बहुत गलत हुआ.  उन्होंने कहा, 'बिकने वाला कहीं भी बिक जाता है. हम बाकी विधायकों के साथ हैदराबाद नहीं गए, क्या कोई हमको खरीद पाएगा.' उन्होंने कहा कि उन्हें खरीदे जाने का डर नहीं है.

इससे पहले रविवार को जेएमएम, कांग्रेस के विधायकों को हैदराबाद से वापस रांची लाया गया.  इन विधायकों को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की शपथ के बाद शिफ्ट कर दिया गया था. जेएमएम और कांग्रेस का दावा है कि विपक्षी पार्टी बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही है. 

फ्लोर टेस्ट में शामिल हो सकते हैं हेमंत सोरेन

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, रांची की एक स्पेशल कोर्ट ने शनिवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पांच फरवरी को राज्य विधानसभा में विश्वास मत में भाग लेने की अनुमति दी. हेमेत सोरेन को 31 जनवरी को ईडी ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. इसी दौरान ईडी हिरासत में ही सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था.

ये भी पढ़ें-

Abp C Voter Survey: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का क्या लोकसभा चुनाव में पड़ेगा असर? सर्वे में मिला ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget