एक्सप्लोरर

झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों की IED ब्लास्ट, घायल सब-इंस्पेक्टर सुनील मंडल शहीद

IED BLast in Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल के छोटानागरा थाना क्षेत्र तहत पड़ने वाले मारंगपोंगा क्षेत्र में शनिवार को दोपहर लगभग ढाई बजे आईईडी विस्फोट की घटना हुई.

Jharkhand News: झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों की IED ब्लास्ट में CRPF 193 बटालियन के सब इंस्पेक्टर सहित दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. इनकी पहचान सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल और हेड कांस्टेबल पार्थ प्रतिम डे के रूप में हुई. दोनों को इलाज के लिए रांची एयरलिफ्ट किया गया. सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल ने दम तोड़ दिया. पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि की गई है.

पहले घायल जवानों को रेस्क्यू कर छोटानागरा लाया गया. ग्रामीण सूत्रों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद छोटानागरा थाना से दो एम्बुलेंस और कुछ बोलेरो गाड़ियों को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया था. इन वाहनों के जरिए घायल जवानों को निकालकर छोटानागरा थाना लाया गया था. यहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची भेजने की तैयारी की गई. 

मारंगपोंगा क्षेत्र में आईईडी विस्फोट की घटना

घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए हवाई मार्ग से रांची ले जाने के लिए छोटानागरा में हेलिकॉप्टर का इंतजार किया गया ताकि उसकी जान बचाई जा सके. पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल के छोटानागरा थाना क्षेत्र तहत पड़ने वाले मारंगपोंगा क्षेत्र में शनिवार को दोपहर लगभग ढाई बजे आईईडी विस्फोट की घटना हुई. 

सारंडा का इलाका लंबे समय से रहा नक्सलियों का गढ़

पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगातार सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है, जहां बीते मंगलवार को सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया था. इसके तीन दिनों के बाद ही नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. सारंडा का यह इलाका लंबे समय से नक्सली गतिविधियों का गढ़ रहा है. लेकिन पिछले कुछ सालों से सुरक्षा बलों द्वारा लगातार चलाए गए अभियानों के कारण नक्सली संगठन अब सिमटते जा रहे हैं.

सारंडा के जंगलों में अभी भी नक्सलियों का खतरा!

नक्सली अब अपने बचाव के लिए सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों के चारों ओर सैकड़ों की संख्या में आईईडी लगाकर सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि सारंडा के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी अब अंतिम चरण में है, लेकिन यह खतरा पूरी तरह से टला नहीं है. इस घटना से एक बार फिर यह साफ हो गया है कि सुरक्षाबलों को सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि नक्सली अब भी छिपकर हमला करने की ताक में हैं.

फिलहाल इलाके में आईईडी ब्लास्ट की घटना न केवल नक्सली समस्या के जीवित रहने का संकेत देती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि सुरक्षा बलों को आधुनिक उपकरणों और रणनीतियों के साथ इन चुनौतियों का सामना करना होगा.

 

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन? देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन! देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget