एक्सप्लोरर

Chaibasa Gangrape Case: चाईबासा गैंगरेप केस में दो नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी जारी

झारखंड की चाईबासा पुलिस को गैंगरेप मामले में बड़ी सफलता मिली है. एसआईटी ने रेप की घटना में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है और बाकियों की तलाश जारी है.

Jharkhand News: झारखंड (Jharkhand) के चाईबासा (Chaibasa) में 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Soft Engineer) के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने रविवार को पांच आरोपी युवकों को गिरफ्तार (Accused Arrested) कर लिया जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

एसआईटी कर रही मामले की जांच

विशेष जांच दल (SIT) ने टेक्निकल टीम के साथ फॉरेंसिक टीम की मदद से घटना का खुलासा किया. इसके लिए पुलिस ने क्षेत्र के मोबाइल टावरों के आंकड़ों का भी उपयोग किया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी युवकों की पहचान सुरेन देवगम (20), शिवशंकर करजी उर्फ बाज (22) पुरमी देवगम उर्फ सेटी (19) प्रकाश देवगम उर्फ डेंबो (21) और सोमा सिंकू उर्फ पेट्रा (19) के रूप में की गई है. अधिकारी ने बताया कि सभी गिरफ्तार युवक चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शालीहातू गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि इसके अलावा दो नाबालिगों को भी पुलिस ने निरुद्ध किया है. 

दोस्त के साथ घूमने निकली थी पीड़ित

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी गिरफ्तार और निरुद्ध आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. गौरतलब है कि 20 अक्टूबर को युवती अपने मित्र के साथ दोपहिया वाहन से चाईबासा के पुराने एरोड्रम इलाके में घूमने गई थी. इसी दौरान जब दोनो सड़क किनारे बातचीत कर रहे थे तभी 8-10 लोग वहां आ धमके और पहले उनके साथ जमकर मारपीट की तथा उसके दोस्त को डरा-धमका कर भगा दिया और दूर सुनसान झाड़ियों में ले जाकर युवती के साथ गैंगरेप किया. 

दर्जन भर संदिग्धों को लिया गया था हिरासत में

घटना के बाद पीड़िता को धमकाकर सभी आरोपी वहां से भाग गए थे जिसके कुछ देर बाद पीड़िता का दोस्त पुलिस को लेकर घटनास्थल पर पहुंचा. पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया था. इससे पहले गैंगरेप के इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने शनिवार को तीन सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया था, जिसमें दो अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी तथा संबद्ध थाने का थानेदार शामिल है. इससे पूर्व इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने शनिवार को दर्जन भर संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी.

ये भी पढ़ें -

Jharkhand News: झारखंड के लातेहार में नक्सलियों ने रेलवे साइट पर की गोलीबारी, सिविल इंजीनियर सहित 3 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget