एक्सप्लोरर

Jharkhand News: झारखंड के लातेहार में नक्सलियों ने रेलवे साइट पर की गोलीबारी, सिविल इंजीनियर सहित 3 घायल

झारखंड में नक्सलियों ने निर्माणाधीन रेलवे साइट पर सिविल इंजीनियर शिवकुमार यादव सहित तीन लोगों को गोली मार दी है. घयलों को इलाज के लिए रांची ले जाया गया है.

Jharkhand Naxalite News: झारखंड (Jharkhand) के लातेहार जिले में शुक्रवार को रेलवे निर्माण साइट पर काम कर रहे तीन लोगों को कथित तौर पर नक्सलियों (Naxalite) ने गोली मार दी. पुलिस ने बताया कि घटना चांदवा थाना क्षेत्र के मल्हान पंचायत की है. यहां रेलवे लाइन का निर्माण कार्य चल रहा था. पुलिस के अनुसार करीब दो दर्जन हथियारबंद माओवादी दोपहर करीब तीन बजे रेलवे निर्माण वाली जगह पर पहुंचे और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी.

इलाज के लिए भेजा गया रांची
पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि घटना में सिविल इंजीनियर शिवकुमार यादव और एक निजी ठेकेदार के मजदूर बिरेशर यादव और विकास यादव को गोली लगी है. अधिकारियों ने बताया कि घायलों को पहले चंदवा के अस्पताल ले जाया गया लेकिन बाद में वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में स्थानांतरित कर दिया गया.

पुलिस ने नक्सली को किया था गिरफ्तार
कुछ दिनों पहले झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी था. राजधानी रांची (Ranchi) के टोनको गांव में पुलिस ने छापामारी कर 2 लाख रुपये के इनामी पीएलएफआई (PLFI) उग्रवादी और एरिया कमांडर सोनू मांझी (Sonu Manjhi), उसके साथी वासु कांडुलना को गिरफ्तार किया था. नक्सलियों के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद टीम गठित कर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया गया. पुलिस ने छापेमारी के दौरान 2 पिस्टल बरामद की थी. चाईबासा पुलिस सोनू मांझी के ऊपर 2 लाख का इनाम भी रखा था. सोनू पर दर्जनों मामले दर्ज हैं. 

क्या कहते हैं आंकड़े
दरअसल, झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबल एक्शन मोड में हैं. जनवरी 2020 से लेकर पिछले महीने तक कुल 27 नक्सली मारे जा चुके हैं और 1,131 अन्य गिरफ्तार हुए हैं. जनवरी 2020 से अगस्त 2022 के बीच नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच कुल 108 मुठभेड़ हुईं और इस अ‍वधि में 45 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है.

ये भी पढ़ें-

Jharkhand: शिलान्यास कार्यक्रम में अर्जुन मुंडा का नाम 'छोटे अक्षर' में देख बिफरी BJP, झामुमो MLA दशरथ गागराई से हाथापाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची छात्र आंदोलन के बीच बड़ी खबर, रद्द होगी 14वीं JPSC पीटी परीक्षा?
रांची छात्र आंदोलन के बीच बड़ी खबर, रद्द होगी 14वीं JPSC पीटी परीक्षा?
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची: छात्रों-सरकार के बीच कल फिर होगी बातचीत, अगले 36 घंटे अहम
रांची: छात्रों-सरकार के बीच कल फिर होगी बातचीत, अगले 36 घंटे अहम
रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट
रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget