एक्सप्लोरर

CAA लागू होने पर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी बोले- 'मैं PM से पूछना चाहता हूं कि...'

CAA Rules Notification: झारखंड कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि वो इसका विरोध करेंगे. उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार ये बताए कि इसकी क्या जरूरत थी.

Citizenship Amendment Act: सीएए की अधिसूचना जारी होने के बाद झारखंड कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि इससे आदिवासियों, अल्पसंख्यों और दलित समाज में गलत संदेश गया है. उन्होंने दावा किया कि ये लोग काफी आक्रोशित हैं. इरफान अंसारी ने कहा, "मैं देश के प्रधानमंत्री से पूछता चाहता हूं कि क्या बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के संविधान से आप क्या ऊपर हैं. क्या आपका संविधान इस देश में चलेगा. आप जो चाहेंगे वो पास करा देंगे क्या. ऐसा हुआ है? देश को इसकी क्या आवश्यकता है."

कांग्रेस विधायक ने कहा, "इससे पहले भी हमारा आदिवासी समाज सड़कों पर उतर गया था. अब आप क्या चाहते हैं. ऐसा ऐसा बिल ला रहे हैं जिसकी देश को आवश्यकता नहीं है. आप देश को तोड़ना चाहते हैं. देश को लड़ना चाहते हैं. देश के सेंटिमेंट के साथ खिलवाड़ करना चाहते हैं. भाई भाई को लड़ाना चाहते हैं. आप क्या सोचते हैं कि बंगाल में इससे आपको फायदा मिल जाएगा क्या. नहीं हो सकता है ये."

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "अगर आपको एक्ट लाना चाहिए था रोजगार का एक्ट लाना चाहिए था. भाईचारे को मजबूत करने का एक्ट लाना चाहिए था. इससे पहले आप एनआरसी लाए, इससे क्या असर हुआ. सीएए ले आए आप, इलेक्शन में जाना है लोगों को. क्या सोचे आप चमत्कार कर दिए क्या. इसका मैं विरोध करूंगा. ये आपका तरीका ठीक नहीं है. काला कानून आप लेकर आए, 1300 किसान हमारे मर गए. बाद में आप पीछे हट गए. जैसे ही चुनाव खत्म होगा आप फिर पीछे हो जाएंगे. ये चुनाव को प्रभावित करने के लिए और लोग आपकी खामियों को न देखें इसके लिए आप लेकर आए. वोट का धुव्रीकरण हो."   

JMM के सरफराज अहमद ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, गठबंधन पर CM चंपई सोरेन ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget