एक्सप्लोरर

CAA: सीएए पर झारखंड BJP अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की प्रतिक्रिया, बोले- 'मुस्लिम देशों से प्रताड़ित...'

CAA Notification: नागरिकता संशोधन कानून पर झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की प्रतिक्रिया आई है. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के आरोप को गलत ठहराया है.

Citizenship Amendment Act: झारखंड के दुमका के परिषदन में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान उन्होंने सीएए पर बोलेते हुए कहा कि यह नागरिकता का अधिकार देने के लिए है न कि किसी से नागरिकता का अधिकार छीनने के लिए है. ये ऐसे लोगों के लिए है जो मुस्लिम देशों से प्रताड़ित होकर भारत में रह रहे हैं. ऐसे लोगों को नागरिकता मिलने से काफी खुशी है. बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर उन्होंने कहा कि कि जहां ऐसे मामले हैं, उसके लिए कानून है.

वहीं कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद की ओर से बीजेपी के ऊपर लगाए गए आरोपों को उन्होंने गलत ठहराया है. अंबा प्रसाद ने कहा था कि बीजेपी की बात नहीं मानने पर उन्हें एजेंसियों का दुरपयोग करके परेशान किया जा रहा है. इसके साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दुमका विधायक बसंत सोरेन के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब उनकी मां रूपी सोरेन, उनके बाबुजी शिबू सोरेन और भाई दुर्गा सोरेन को पूर्व में जनता की ओर से बीजेपी शिकस्त दे चुकी है.

पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा
वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र की मोदी सरकार को उपलब्धियों को गिनवाया. इसके साथ ही उन्होंने केंद्र में बीजेपी की एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा किया. इसके अलावा बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से जेएमएम और कांग्रेस गठबंधन पर भी निशाना साधा है. उन्होंने लिखा कि अधूरे वादे बेईमान इरादे जेएमएम और कांग्रेस की गठबंधन सरकार के खोखले वादे.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार बनी तो एक साल में 5 लाख नौकरी, नहीं तो राजनीति से सन्यास. 5 लाख नौकरी देने का वादा पूरी तरह विफल. एक साल में 5 लाख क्या, अपने पूरे कार्यकाल में 5 लाख का एक प्रतिशत युवाओं को भी नौकरी देने में असफल. गठबंधन सरकार ने विधानसभा में केवल 357 नौकरी देने की बात स्वीकारी. 

यह भी पढ़ें: Jharkhand: झारखंड पुलिस ने ED अधिकारियों को भेजा नोटिस, पूर्व CM सोरेन की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget