एक्सप्लोरर

निशिकांत दुबे का ठाकरे ब्रदर्स पर निशाना, 'पैसा कहां से लाते हो भाई, ठाकरे होश में आओ...'

Nishikant Dubey News: उद्धव गुट और राज ठाकरे पर निशिकांत दुबे ने हमला बोला है. भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि मेरा विरोध ठाकरे की गुंडागर्दी से है.

Nishikant's Allegations On Thackeray Brothers: झारखण्ड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर उद्धव ठाकरे गुट और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे पर तीखा हमला बोला है. एक्स पर किए गए पोस्ट में दुबे ने शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के नेता पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं. मुंबई व उपनगरों में कथित रूप से खरीदी गई संपत्तियों की सूची साझा करते हुए सवाल किया है कि इतना पैसा आखिर आता कहां से है.

'पैसा कहां से लाते हो भाई'

निशिकांत दुबे ने लिखा, "शिवसेना उद्धव ठाकरे के नेता के भ्रष्टाचार की कहानी- 3 बीएचके फ्लैट न्यू मोरे सांताक्रूज में, 4 बीएचके 20वीं रोड बांद्रा में, रचना, रमेश्वर, समृद्धि, मातृभक्ति नालासोपारा में फ्लैट, एयर इंडिया कॉलोनी, विरार में फ्लैट,  काजुपाड़ा, बोरीवली में कमर्शियल शॉप, कोकण रेस्टोरेंट नालासोपारा, कोकण केलवे में रिहायशी संपत्ति, पैसा कहां से लाते हो भाई?"

राज ठाकरे गुंडों को आगे कर देते हैं- दुबे 

इसके बाद निशिकांत दुबे ने साल 2007 की एक विकीलीक्स रिपोर्ट का हवाला देते हुए राज ठाकरे पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, "राज ठाकरे को जब जनता का समर्थन नहीं मिलता, तो वो गुंडों को आगे कर देते हैं. यानी गुंडागर्दी ही उनका असली मकसद है. ये सब वो तब करते हैं जब उन्हें मुंबई महानगर पालिका चुनाव में हार का डर सताता है. चुनाव के ठीक पहले हिंसा या आक्रामक राजनीति करने लगते हैं. मेरा विरोध ठाकरे की गुंडागर्दी से है और अब सहनशीलता की सारी सीमाएं खत्म हो चुकी हैं."

'मुंबई के विकास में हमारा भी योगदान'

बीजेपी सांसद मराठा समाज को लेकर कहा, "मराठा समाज हमेशा से आदरणीय रहा है. देश हम सभी का है. मैं जहां से सांसद हूं, वहां मराठा नेता मधु लिमये जी लगातार तीन बार सांसद रहे. इंदिरा गांधी जी के खिलाफ हमने एक मराठा को लोकसभा में जिताया था. ठाकरे होश में आओ, अपनी लड़ाई को मराठा मत बनाओ. मुंबई के विकास में हमारा भी योगदान रहा है और रहेगा."

About the author पंकज यादव

पंकज यादव, ABP News में स्टेट कंसल्टेंट्स टीम में कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 10 वर्षों का अनुभव हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने Live Today News Channel, Inshorts News App और Dainik Bhaskar Digital जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. अलग-अलग मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता, न्यूज राइटिंग और वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े अनुभव हासिल किए.

पंकज की प्रमुख पत्रकारिता रुचि राजनीति, सरकार और प्रशासन, उत्तर प्रदेश से जुड़े राजनीतिक मुद्दों, खेल और फीचर लेखन में रही है. उन्हें राजनीतिक घटनाक्रमों और सामाजिक विषयों को समझने और उन्हें सरल और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में विशेष रुचि है. लखनऊ और उत्तर प्रदेश से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर भी उन्होंने काम किया है.

पंकज ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (BBAU) से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पंकज से पत्रकारिता और पेशेवर संपर्क के लिए उनके X प्रोफाइल @pankajyadav1520 के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget