एक्सप्लोरर

BJP सांसद निशिकांत दुबे के पटक कर मारेंगे वाले बयान पर MNS ने कहा, 'कोई दुबे, छुबे, पौबे...'

MNS on Nishikant Dubey Statement: एमएनएन नेता संदीप देशपांडे ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ये फैसला करेगी कि यहां क्या होगा.

भाषा विवाद के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के आज (8 जुलाई) का प्रदर्शन खत्म हो गया. पार्टी के नेता संदीप देशपांडे ने कहा कि हमने अपनी ताकत दिखा दी है. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे के 'पटक-पटककर मारेंगे' वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी.

'...कोई दुबे, छुबे और पौबे'

न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में संदीप देशपांडे ने निशिकांत दुबे के पटक कर मारेंगे वाले बयान पर कहा, "ये सारा बीजेपी का किया हुआ है. क्योंकि वो बिहार चुनाव में कुछ फायदा पाना चाहते हैं. वो महाराष्ट्र में अशांति पैदा करना चाहते हैं. लेकिन मैं उन्हें एक बात साफ कर दूं कि बीजेपी बिहार में बैठकर ये नहीं डिसाइड कर सकती कि महाराष्ट्र में क्या होगा. यहां क्या होगा, इसका फैसला मराठी मानुष करेंगे. ये बात अच्छी तरह से समझ लें. ये महाराष्ट्र है और हम फैसला करेंगे, न कि कोई दुबे, छुबे और पौबे."

'बिना किसी राजनीतिक एजेंडे के इकट्ठा हुए'

MNS नेता ने कहा कि हमने प्रदर्शन बुलाया था. पुलिस प्रदर्शन को दबाने की कोशिश कर रही थी. सभी मराठी लोग इस दबाव के खिलाफ एक साथ आए. ये महाराष्ट्र है और आप मराठी लोगों को ही प्रदर्शन करने नहीं दे रहे हैं? ये तरीका नहीं है. मराठी मानुष बिना किसी राजनीतिक एजेंडे के यहां इकट्ठा हुए हैं और अपनी ताकत को दिखाया है. यहां किसी राजनीतिक दल का झंडा नहीं है.

पुलिस ने MNS नेताओं को हिरासत में लिया

बता दें कि ठाणे जिले में मीरा भयंदर शहर में प्रस्तावित प्रदर्शन रैली से पहले पुलिस ने MNS के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया. मीरा भयंदर में उस समय तनाव व्याप्त हो गया जब पुलिस ने मराठी एकीकरण समिति द्वारा प्रस्तावित रैली में भाग लेने के लिए एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों को घेर लिया.

CM देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि रैली के लिए अनुमति दी गई थी, जिसमें MNS नेताओं के भाग लेने की योजना थी लेकिन पार्टी ने एक खास मार्ग पर जोर दिया जिससे कानून व्यवस्था की चुनौतियां पैदा हो गईं. हालांकि, राज्य के मंत्री प्रताप सरनाईक ने पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया और कहा कि यह सरकारी निर्देशों के अनुरूप नहीं है.

Input By : PTI

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली
इन्फ्लुएंसर सानिया मिस्त्री की AI तस्वीरों पर महाराष्ट्र साइबर सख्त, वेबसाइट को नोटिस
इन्फ्लुएंसर सानिया मिस्त्री की AI तस्वीरों पर महाराष्ट्र साइबर सख्त, वेबसाइट को नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget