एक्सप्लोरर

मुस्लिम मुल्क कुवैत में कलमे का जिक्र कर BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले, 'पाकिस्तान ने...'

Nishikant Dubey on Pakistan: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि हम आक्रमण नहीं करेंगे. लेकिन अगर पाकिस्तान ने हमारे निरीह लोगों को मारा तो हम समूल नाश कर देंगे.

ऑल पार्टी डेलीगेशन का हिस्सा बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि हम 80 सालों से आतंकवाद से परेशान हैं. हम जब भी पाकिस्तान से साथ समझौता करने जाते हैं, जब भी अच्छा करना चाहते हैं, व्यापार करना चाहते हैं वो आतंकवादी गतिविधि करता है. हमारे निहत्थे लोगों को मारता है. इस बार तो पहलगाम में उसने और भी गजब कर दिया कि हिदूं-मुस्लिम के नाम पर हिंदुओं को मारा, कलमा के नाम पर मारा.

आतंकवाद कुत्ते की दुम है- बीजेपी सांसद

कुवैत में न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में बीजेपी सांसद ने कहा, "आतंकवाद कुत्ते की दुम है, वो कभी सीधी नहीं हो सकती. यदि वो आतंकवादी गतिविधि को बढ़ाते रहेगा या फिर से करेगा तो हमारी परिभाषा बदल गई है."

'भय बिन होय न प्रीत'

इसके आगे उन्होंने कहा, "जैसे अशोक ने किया, भय बिन होय न प्रीत, जब उन्होंने पूरे अटक से कटक तक, कंधार तक जब पूरी जीत ले ली, जब वो चक्रवर्ती सम्राट बन गए, हम बिहार के हैं, मौर्य शासन ने जब अपनी स्थिति इतनी मजबूत कर ली और जब लगा कि उनको कोई विरोध नहीं है तो उन्हें बुद्ध को अपना लिया."

'पाकिस्तान के आतंकवाद को हम कुचल देंगे'

निशिकांत दुबे ने आगे कहा, "हम तो बुद्ध की धरती हैं, महात्मा गांधी की धरती हैं. पाकिस्तान के आतंकवाद को हम कुचल देंगे, खत्म कर देंगे और आतंकवादी गतिविधि करेगा तो नेस्तनाबूद कर देंगे. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भी लेंगे, करतारपुर साहब भी लेंगे. उसके टुकड़े-टुकड़े भी करेंगे. या नहीं तो वो समझ जाए."

'हम कभी आक्रमण नहीं करेंगे लेकिन...'

बीजेपी सांसद ने ये भी कहा, "हमने ये कहा कि हम युद्ध नहीं चाहते. हम कभी आक्रमण नहीं करेंगे लेकिन अगर वो आक्रमण करेंगे और हमारे निरीह लोगों को मारेंगे तो हम उसको समाप्त करके आतंकवाद का समूल नाश करके फिर हम बुद्ध बन जाएंगे."

बता दें कि निशिकांत दुबे जिस डेलीगेशन का हिस्सा हैं उसका प्रतिनिधित्व बीजेपी सांसज बैजयंत पांडा कर रहे हैं. इसमें AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद भी शामिल हैं.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच
गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget