एक्सप्लोरर

Jharkhand: राजस्थान की घटना से झारखंड में सियासी बवाल, BJP ने हेमंत सोरेन से पूछा- क्या अब भी राष्ट्रपति को पत्र लिखेंगे?

Pratapgarh Naked Women Paraded: बाबूलाल मरांडी ने कहा, महिला उत्पीड़न पर राजनीति करने वाली जमात चुप है. क्या मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजस्थान की इस वीभत्स घटना पर राष्ट्रपति महोदया को पत्र लिखेंगे?

Jharkhand News: राजस्थान (Rajasthan) के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में एक आदिवासी महिला को निर्वस्त्र (Pratapgarh Naked Women Paraded) घुमाने का मामला सामने आया है. इस घटना को लेकर झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन पर तंज कसा है. बाबूलाल मरांडी ने सीएम से पूछा कि क्या अब आप राष्ट्रपति महोदया को पत्र नहीं लिखेंगे. बता दें कि, मणिपुर की घटना के बाद हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा था.

'महिला उत्पीड़न पर राजनीति करने वाले लोग चुप'

बाबूलाल मरांडी ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि, 'क्या मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी इस वीभत्स घटना पर राष्ट्रपति महोदया को पत्र लिखेंगे? राजस्थान के जनजातीय बहुल क्षेत्र धरियावद तहसील में एक महिला को निर्वस्त्र करके पीटने की बर्बरतापूर्ण घटना सामने आई है, लेकिन अभी तक प्रशासन, शासन को भनक तक नहीं है. अशोक गहलोत सो रहे हैं और राहुल गांधी भी मुंबई में हैं, महिला उत्पीड़न पर राजनीति करने वाली जमात भी चुप है.'

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में एक आदिवासी महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजस्थान पुलिस भी हरकत में आई. दूसरी तरफ सीएम अशोक गहलोत के निर्देश पर प्रदेश के डीजी उमेश मिश्रा ने इस मामले में प्रभावी कार्रवाई तय करने के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अपराध एमएन दिनेश बीती रात ही रवाना कर दिया था. राजस्थान पुसिल के डीजी उमेश मिश्रा ने का कहना है कि राज्य सरकार ने घटना को बहुत गंभीरता से लिया है. 

पति समेत तीन गिरफ्तार

प्रतापगढ़ जिले में आदिवासी महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में धरियावद के थाना प्रभारी पेशावार खान का कहना है कि 31 अगस्त को थाने क्षेत्र के पहाड़ी गांव में 21 वर्षीय महिला को उसके पति काना और अन्य रिश्तेदारों ने निर्वस्त्र कर घुमाया. इस मामले में महिला के पति काना सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand: पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, हथियारों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों में खुलासा, आरोपी अभय ने वसूली मोटी रकम
स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों में खुलासा, आरोपी अभय ने वसूली मोटी रकम
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget