एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: बाबूलाल मरांडी ने फिर कसा तंज, बोले- 'विपक्षी बौखलाए गए हैं, मोदी के अलावा...'

Jharkhand Politics: बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी का दावा है कि षड्यंत्रकारी झारखंड की अस्मिता और सामाजिक ताने बाने को समाप्त करने में तुले हुए हैं.

Jharkhand News: झारखंड के पहले मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने भारतीय राजनीति के वर्तमान परिदृश्य में विपक्षी दलों की हैसियत को लेकर तंज कसा है. उन्होंने शुक्रवार को अपने ट्वीट में विपक्ष पार्टियों की सोच और रीति नीति पर सवाल उठाए हैं. बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि विरोधी दलों के नेता बौखलाए हुए हैं. विपक्षियों को यह समझने की जरूरत है कि केवल पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ गोलबंदी करने से कुछ नहीं होगा. बीजेपी को हराने के लिए जिस सियासी समझ और दूरदर्शिता की जरूरत है, वो विपक्षी खेमे में नहीं है. 

बीजेपी नेता बाबूलला मरांडी ने अपने ताजा ट्वीट में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विरुद्ध विपक्षी गोलबंद हो रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि उनका उद्देश्य क्या है? नीति क्या है? नीयत कैसी है और नेता कौन है? इस प्रश्नों को लेकर विपक्ष का जवाब है- कुछ नहीं बताएंगे, बस मोदी जी को हराएंगे. दरअसल, बीजेपी सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर प्रहार होने की वजह से लूट पर लगाम लग गया है. पिछले नौ सालों के दौरान पीएम ने पारदर्शी व्यवस्था बनाने का काम किया है. उनके इस प्रयास का नतीजा है कि वर्तमान में बिचौलियों और दलालों के बुरे दिन आ गए हैं. विपक्षी नेता बौखलाए गए हैं. वास्तिवकता यह है कि राष्ट्र की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले जनप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अभी देश में कोई विकल्प ही नहीं है.

'लव जिहाद का सेफ जोन बन चुका है झारखंड'

एक अन्य ट्वीट में बाबूलाल मरांडी ने लिखा है कि लव जिहाद के लिए सबसे सेफ जोन बन चुके झारखंड में एक और नाबालिग बेटी षड्यंत्र का शिकार बन गई. खलारी थाना की एक दलित नाबालिग पूजा को नाम बदलकर गोलू अंसारी ने पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया. फिर धोखे में रखकर शादी की. शादी के कुछ दिनों के अंदर ही नाबालिग लड़की मां बन गई. उसके बाद से गोलू लगातार पूजा का शोषण करता रहा और अपने घर ले जाने के नाम पर आनाकानी करता रहा. वो नाबालिग लड़की पर धर्मांतरण का दबाव बनाता रहा. उसके इस हरकत से परेशान पिछले कई दिनों से पूजा काफी तनाव में थी. पूजा धर्मांतरण और सामाजिक लोक लाज का दबाव नहीं झेल पाई और खुद की जिंदगी समाप्त कर ली.

'सामाजिक ताने बाने को समाप्त होने से बचाइए'

इस घटना के बाद उन्होंने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं बार-बार आपसे कह रहा हूं, झारखंड में लव जिहाद के जड़ें काफी मजबूत हो चुकी हैं. संताल से लेकर राज्य के सभी हिस्सों में ऐसे षड्यंत्रकारी एक्टिव हैं, जो आदिवासी, दलित नाबालिगों को शिकार बना रहे हैं. ऐसे तत्वों को अंतरराष्ट्रीय स्तर से फंडिंग हो रही है. ये षड्यंत्रकारी झारखंड की अस्मिता और सामाजिक ताने बाने को समाप्त करने को तुले हैं. आप के ऊपर राज्य की जिम्मेवारी (Hemant Soren) है, अपना कर्तव्य निभाइए. ऐसे तत्वों को चिह्नित करते हुए इनका पालन-पोषण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई ​कीजिए. 

यह भी पढ़ें:  Jharkhand Politics: झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए नेताओं की आलाकमान को साधने की तैयारी शुरू, ये बड़े नाम दौड़ में शमिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी देह अस्पताल में लेकिन आत्मा...', अस्पताल से बाहर आना चाहते हैं देवेंद्र महतो, लिखी चिट्ठी
'मेरी देह अस्पताल में लेकिन आत्मा...', अस्पताल से बाहर आना चाहते हैं देवेंद्र महतो, लिखी चिट्ठी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
झारखंड विधानसभा घेराव मामले में FIR, छात्रों के बयान पर केस दर्ज
झारखंड विधानसभा घेराव मामले में FIR, छात्रों के बयान पर केस दर्ज
रांची: परीक्षा गड़बड़ी पर पूर्व CM रघुवर दास का अल्टीमेटम, 'अगर एक हफ्ते में...'
रांची: परीक्षा गड़बड़ी पर पूर्व CM रघुवर दास का अल्टीमेटम, 'अगर एक हफ्ते में...'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget