एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: झारखंड में रोचक हो रही सियासी जंग, BJP ने फिर साधा सीएम पर निशाना, कहा- 'धन्य है सोरेन राज'

CM सोरेन ने कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए. वहीं पूर्व सीएम मरांडी ने कहा कि जो व्यक्ति स्वयं अवैध कारोबार का सरदार हो वो अधिकारियों से कह रहा है कि अपराध रोकिए.

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की. इस दौरान सीएम ने विभिन्न थानों में दर्ज अपराधों की सजा की दर कम होने पर चिंता जाहिर की. उन्होंने प्रदेश की पुलिस को सख्त लहजे में कहा कि सरकार बेहतर पुलिसिंग के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएगी, लेकिन गलत काम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की जरूरत नहीं है.

‘4 से 5 साल पुराने केस लंबित ना हो’

सीएम हेमंत सोरेन ने कानून व्यवस्था को लेकर की गई समीक्षा बैठक के दौरान डीसी और एसपी को निर्देश दिए है कि चार से पांच साल पुराने केस लंबित नहीं होने चाहिए. इसके अलावा सीएम सोरेन ने शराब और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए. वहीं सक्रिय अपराधियों और अपराधिक गिरोह को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए. उन्होंने कहा कि अवैध खनन को रोकने के लिए सरकार गंभीर है. कोयला, बालू, लौह अयस्क और पत्थर के खनन को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाए. सीएम ने जिला टास्क फोर्स को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्दश दिया है. 

आपासी तालमेल से उग्रवाद का सफाया

सीएम सोरेन ने कहा कि झारखंड को देश के उग्रवाद प्रभावित राज्यों में माना जाता है लेकिन बेहतर पुलिसिंग की वजह से उग्रवाद का बहुत हद तक सफाया हो चुका है. वहीं उन्होंने सभी डीसी और एसपी को निर्देश दिया है कि उनका आपस में तालमेल होना जरूरी है ताकि कानून व्यवस्था को और ज्यादा मजबूती मिल सके.

बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना

सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम बाबूलाल मंराडी ने ट्वीट कर लिखा, 'आज अखबारों में खबर है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की है. इस बैठक में अधिकारियों से उन्होंने कहा कि गैरकानूनी काम बर्दाश्त नहीं है.बताईये भला, जो व्यक्ति स्वयं अवैध कारोबार का सरदार हो,जो व्यक्ति खुद एवं खुद के परिवार और "पारिवारिक मित्रों" के साथ मिलकर राज्य को लूटने में कोई कसर बाकी नहीं रखा हो, जिस व्यक्ति ने अपने विधायक प्रतिनिधि के माध्यम से अरबों रुपये की अवैध कमाई की हो, हर विभाग में अनियमितता, भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया हो, अपराधियों की मेहमान नवाजी में अधिकारियों को लगाया (दाहू यादव प्रत्यक्ष उदाहरण है जो फ़रार है फिर भी रोज क्राइम कर रहा है) वही व्यक्ति अधिकारियों से कह रहा है कि अपराध रोकिए - अवैध काम रोकिए. “किस सलीक़े से मता-ए-होश हम खोते रहे , गर्द चेहरे पर जमी थी, आइना धोते रहे, धन्य है “सोरेन राज”.'

यह भी पढ़ें: Jharkhand Congress New President: कौन बनेगा झारखंड कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष? दिल्ली में लॉबिंग हुई तेज, ये नेता प्रयासरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget