एक्सप्लोरर

Baidyanath Temple Donation: बाबा बैद्यनाथ मंदिर में डॉलर्स की 'बाढ़', दान पेटियों की रकम देख आप भी रह जाएंगे दंग

Deoghar News: बाबा बैद्यनाथ मंदिर में 18 पेटियों से रुपयों की गिनती की गई. इस दौरान करीब 18 लाख 59 हजार 514 रुपये मिले. जिसमें कुछ नेपाली और अमेरिकन डॉलर भी मिले.

Jharkhand News: झारखंड के देवघर में स्थित प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ मंदिर की दान पेटी से नोटों की गिनती की गई. इन दान पेटियों से भारतीय रुपया ही नहीं बल्कि अमेरिका और नेपाल की करेंसी भी मिल रही है. करीब 2 महीने के बाद ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ मंदिर के दान पेटियों को खोला गया है. 15 जून को दान पेटी से करीब 18 लाख 59 हजार 514 रुपये मिले. जिसमें 1 हजार 996 नेपाली रुपये समेत 12 अमेरिकन डॉलर भी मिले.

18 पेटियों से हुई रुपयों की गिनती

ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ मंदिर की 18 दान पेटियों से लगभग 18 लाख 59 हजार 514 रुपये चढ़ावा मिला है. मंदिर के सह एसडीओ के निर्देश पर सह प्रभारी सीओ सुनील कुमार की देखरेख में 18 पेटियों से रुपयों की गिनती की गई. इससे पहले 5 अप्रैल दान पेटियों के रुपयों की गिनती की गई थी. फिर अब 15 जून को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चढ़ावे की गिनती की गई. चढ़ावे में सिक्कों और नोटों की संख्या अधिक होने की वजह से मंदिर के सभी कर्मियों को इनकी गिनती के लिए लगाया गया था.

तुलजा भवानी मंदिर में मिला सोना-चांदी

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित तुलजा भवानी मंदिर में भी दान पेटियों में गिनती की गई थी. इस दौरान 207 किलो सोना, 1280 किलो चांदी और 354 हीरे मिले थे. इस मंदिर में चढ़ावे की गिनती हर 15 साल बाद होती है. इसलिए इसकी गिनती काफी दिनों तक चलती है. मंदिर में 35 लोगों की टीम को गिनती के लिए लगाया गया है जो सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक गिनती करती है. तुलजा भवानी मंदिर में जहां गिनती होती है वहां करीब 35 से 40 कैमरे लगाए गए है. इसके अलावा बिहार के सहरसा जिले में स्थित बाबा कारू धाम मंदिर में भी गिनती की जा रही है. यहां मंदिर के चढ़ावे में करीब 50 लाख रुपये के नोट मिलने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: Jharkhand Education Reform: टीचर्स के लिए गुड न्यूज, अब किसी दूसरे काम में नहीं लगेगी ड्यूटी, CM ने किया बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन? देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन! देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget