एक्सप्लोरर

झारखंड में अन्नपूर्णा देवी का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- 'इतिहास का सबसे काला अध्याय'

Jharkhand News: आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र की हत्या की. झारखंड सरकार को भी हर मोर्चे पर विफल बताया.

Jharkhand News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बुधवार (25 जून) को आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर में आयोजित बीजेपी की प्रदर्शनी सभा और प्रेस वार्ता में कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला.

उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय कहा जाएगा. जिसे देश कभी नहीं भूलेगा. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आधी रात को आपातकाल लागू कर देश को एक खुली जेल बना दिया था. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, प्रेस की आजादी और नागरिक अधिकारों को कुचल दिया गया था.

लोकतंत्र की हत्या कर दी

अन्नपूर्णा देवी ने कहा, "लाखों राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों को जेल में बंद कर दिया गया था." उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने सत्ता के स्वार्थ में देश की जनता के साथ धोखा किया और लोकतंत्र की हत्या कर दी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि BJP इस काले अध्याय को आज के युवाओं तक पहुंचाने के लिए यह आयोजन कर रही है, ताकि वे लोकतंत्र की कीमत और उसकी रक्षा का महत्व समझ सकें.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण दशकों से लंबित नारी शक्ति वंदन अधिनियम अब संसद से पारित हो चुका है. यह अधिनियम संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करता है जो महिला नेतृत्व की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है. 

हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अब निर्णायक होगी. केंद्रीय मंत्री ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार न महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर पा रही है न ही विकास कार्यों को आगे बढ़ा पा रही है.

राज्य में महिलाओं पर अत्याचार और अपराध बढ़ते जा रहे हैं लेकिन प्रशासन संवेदनहीन बना हुआ है. कहीं महिलाओं को टुकड़ों में काटकर बोरे में फेंका जा रहा है तो कहीं तेजाब से हमला हो रहा है, फिर भी अपराधी बेखौफ हैं और अधिकारी कुंभकर्णी नींद में.

सरकार महिला सम्मान की परिभाषा ही नहीं समझती - अन्नपूर्णा देवी 

झारखंड सरकार की मैया सम्मान योजना पर टिप्पणी करते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यह केवल चुनावी स्टंट था. सरकार ने एक-दो बार राशि दी फिर योजना ठंडे बस्ते में चली गई. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिला सम्मान की परिभाषा ही नहीं समझती और हर मोर्चे पर विफल है. उन्होंने राज्य की महिलाओं से अपील की कि वे सरकार के झूठे वादों से सावधान रहें.

उन्होने कहा, जो कांग्रेसी बीजेपी पर संविधान का हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं, उन्हें आपातकाल को याद कर लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को पूरे देश को जेल में तब्दील कर दिया था. असल मायने में लोकतंत्र की हत्या उन्होंने ही की थी. आज की युवा पीढ़ी को आपातकाल के काले दौर को जानना बेहद जरूरी है.

राज्य में भ्रष्टाचार की गंगा बह रही 

वहीं केंद्रीय मंत्री ने झारखंड सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया. उन्होंने कहा कि राज्य में हर तरफ भय और भ्रष्टाचार का माहौल कायम है. राज्य के सरकारी कार्यालय से लेकर मंत्रालय तक भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है. ना तो महिलाएं सुरक्षित हैं ना बेटियां सुरक्षित हैं. मैया सम्मान योजना को उन्होंने चुनावी जुमला करार दिया.

मौके पर जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव, आदित्यपुर नगर परिषद के निवर्तमान डिप्टी मेयर अमित सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता जटाशंकर पांडे, सुनील श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी कीं शेयर
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget