एक्सप्लोरर

अमित शाह के फेक वीडियो मामले में झारखंड कांग्रेस चीफ की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने उठाया ये कदम

Amit Shah Fake Video Case: अमित शाह के एडिटेड वीडियो के मामले में झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. उन्हें दिल्ली पुलिस ने समन भेजकर 2 मई को पेश होने के लिए कहा है.

Amit Shah Fake Video Case Update: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण का एडिटेड फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड और शेयर करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर को तलब किया है. उन्हें सीआरपीसी की धारा 160/91 के तहत भेजे गए समन में 2 मई को सुबह 10.30 बजे दिल्ली पुलिस के जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने को कहा गया है. 

राजेश ठाकुर को अपना मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ लाने को कहा गया है, जिसका कथित इस्तेमाल ‘एक्स’ पर फर्जी वीडियो शेयर करने में किया गया हो सकता है.

रांची के अरगोड़ा थाने में 2 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
वहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी केंद्रीय गृह मंत्री का फर्जी वीडियो शेयर करने के मामले में रांची के अरगोड़ा थाने में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. जिन लोगों को नामजद किया गया है, उनमें शैलेंद्र हाजरा और रूपेश रजक शामिल हैं. यह एफआईआर भाजपा जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री संजय कुमार महतो के आवेदन पर दर्ज हुई है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीडियो की एक कॉपी पेन ड्राइव के माध्यम से पुलिस को उपलब्ध करवाई है. 

‘देश के सामने गलत तथ्य रखने का प्रयास’ 
भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार आरक्षण जैसे मुद्दे पर अमित शाह ने कभी नहीं कहा कि इसको खत्म कर दिया जाएगा. फेक वीडियो न सिर्फ अमित शाह का व्यक्तिगत मानहानि है बल्कि यह देश के सामने गलत तथ्य रखने का प्रयास भी है.

दिल्ली पुलिस लगातार ले रही है एक्शन
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एडिटेड वीडियो के मामले में दिल्ली पुलिस लगातार एक्शन मोड में हैं. मामले को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी समेत 16 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री और अन्य 4 नेताओं के वकील की तरफ से मेल कर समय मांगा गया है. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने मामले में 12 और लोगों को नोटिस भेजा है.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की यशस्विनी सहाय ग्लैमर में बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं! इस सीट से लड़ रही हैं चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget