एक्सप्लोरर

Kashmir Weather: कश्मीर घूमने जाने का कर रहे हैं प्लान? पहले पढ़ लीजिए ये खबर, मौसम को लेकर आया अपडेट

Kashmir Temperature: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो चुकी है. इसके साथ कश्मीर में पारा शुन्य से नीचे चला गया है. घाटी में गिरते तापमान ने पर्यटकों के लिए भी चिंता पैदा कर दी है. 

Kashmir Weather News: भारत में ठंड का मौसम अपनी मौजूदगी का अहसास करवा रहा है. इस बीच कश्मीर में भी बर्फबारी हो रही है. इसके साथ ही घाटी के ऊंचे इलाकों में न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि हुई है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने छिटपुट स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. अधिकारियों ने बताया कि आसमान में बादल छाए रहने से श्रीनगर समेत पूरी घाटी में रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है.

हालांकि, कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे बना हुआ है. अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात मौसम के सबसे कम तापमान शून्य से नीचे 5.4 डिग्री सेल्सियस से अधिक है.

गुलमर्ग में तापमान शून्य से छह डिग्री नीचे

उत्तर कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में रात का तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात से तीन डिग्री अधिक है. उन्होंने बताया कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर के रूप में कार्य करने वाले पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान से काफी अधिक है.

कहां-कहां माइनस में है तापमान?

कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि में बर्फबारी हुई.

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

चिकित्सकों ने बच्चों और बुजुर्गों समेत सभी लोगों को सावधानी बरतने तथा ठंड से बचने के लिए अपने घरों के अंदर रहने की सलाह दी है. मौसम विभाग ने 18 दिसंबर तक कश्मीर में मुख्यतः शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है तथा 12 दिसंबर को घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार रात से लेकर बृहस्पतिवार सुबह तक छिटपुट स्थानों, विशेषकर घाटी के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है.

उत्तरी कश्मीर में एक हफ्ते में दूसरी बार मिला विस्फोटक, सुरक्षाबलों ने किया निष्क्रिय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उधमपुर में अचानक आई बाढ़ से कई घर प्रभावित, भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे भी बंद
उधमपुर में अचानक आई बाढ़ से कई घर प्रभावित, भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे भी बंद
LG मनोज सिन्हा का सख्त निर्देश, अमरनाथ यात्रा के रास्तों पर अलर्ट रहे तंत्र, 100% प्रीपेड हो सिस्टम
LG मनोज सिन्हा का सख्त निर्देश, अमरनाथ यात्रा के रास्तों पर अलर्ट रहे तंत्र, 100% प्रीपेड हो सिस्टम
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा 5वें दिन भी ठप
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा 5वें दिन भी ठप
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget