एक्सप्लोरर

J&K: 'कश्मीर में जान गंवाने वाले वे शहीद नहीं गद्दार थे', विधानसभा में हंगामा, BJP ने सदन से किया वॉकआउट

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर विधानसभा में आज फिर विपक्ष का हंगामा देखने को मिला. सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर तकरार हुई. बीजेपी विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया.

Jammu Kashmir Assembly Session: जम्मू कश्मीर विधानसभा में बुधवार को जमकर बवाल हुआ. सत्ताधारी दल ने 13 जुलाई 1931 को मारे गए 22 लोगों की याद में छुट्टी बहाल करने की मांग की. दूसरी तरफ बीजेपी ने शहीदों को 'गद्दार' कह डाला. शहीदों को गद्दार कहे जाने से नेशनल कॉफ्रेंस विधायकों का पारा हाई हो गया. उन्होंने बीजेपी से बयान को वापस लेने की मांग की. सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर तकरार हुई.

बता दें कि विधानसभा में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के अभिभाषण पर बोलते हुए पीडीपी विधायक वहीद पर्रा ने मांग की कि कश्मीर में 13 जुलाई 1931 को मारे गए 22 लोगों की याद में शहीदी दिवस की छुट्टी को बहाल किया जाए. पर्रा का भाषण खत्म होने पर नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा खड़े हुए. उन्होंने कहा, "1931 में विद्रोह तत्कालीन महाराजा के खिलाफ हुआ था. हम जम्मू कश्मीर बैंक स्थापित करने वाले राजा की रियासत में बैठे हैं. जम्मू में बड़ा अस्पताल और कॉलेज उसी महाराजा की देन है. जान गंवाने वाले शहीद नहीं गद्दार थे." 

जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा

सुनील शर्मा की टिप्पणी पर नेशनल कॉफ्रेंस समेत कई दलों के विधायक एकमत हुए. उन्होंने सुनील शर्मा के बयान की निंदा की. विधायकों ने विधानसभा स्पीकर से सुनील शर्मा के गद्दार वाले बयान को सदन की कार्यवाही से हटाने की मांग की. नेशनल कॉफ्रेंस समेत अन्य विधायकों की मांग को स्पीकर ने स्वीकार कर लिया.

BJP ने सदन से किया वॉकआउट 

बीजेपी विधायकों ने हंगामा करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया. गौरतलब है कि करीब 7 साल बाद जम्मू कश्मीर विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत हुई है. बजट सत्र के पहले दिन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का अभिभाषण हुआ. उपराज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्षी दलों की मिलीजुली प्रतिक्रिया रही. आज की कार्यवाही शुरू होने पर सदन में जमकर हंगामा हुआ. बीजेपी विधायकों ने वॉकआउट कर दिया.

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir: NC विधायक अली मोहम्मद सागर का BJP पर बड़ा हमला, पाकिस्तान से बातचीत की वकालत की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माफी मांगें या पाकिस्तान जाकर रहने का सोचें', निशाने पर फारूक अब्दुल्ला
'माफी मांगें या पाकिस्तान जाकर रहने का सोचें', निशाने पर फारूक अब्दुल्ला
जम्मू कश्मीर: उमर अब्दुल्ला कैबिनेट में कौन होगा कौन नहीं? आज हो जाएगा फैसला
जम्मू कश्मीर: उमर अब्दुल्ला कैबिनेट में कौन होगा कौन नहीं? आज हो जाएगा फैसला
J&K: उमर अब्दुल्ला सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, नए मंत्रियों को मिलेगी जगह
J&K: उमर अब्दुल्ला सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, नए मंत्रियों को मिलेगी जगह
कश्मीर विलय के 80 साल: पहली बार सरकारी कार्यक्रम नहीं, घाटी में बाजार खुले
कश्मीर विलय के 80 साल: पहली बार सरकारी कार्यक्रम नहीं, घाटी में बाजार खुले

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget