एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: NC विधायक अली मोहम्मद सागर का BJP पर बड़ा हमला, पाकिस्तान से बातचीत की वकालत की

Jammu Kashmir विधानसभा में NC MLA अली मोहम्मद सागर ने BJP को 'इख्वानियों की फौज' कहा और कश्मीर में शांति के लिए पाकिस्तान से बातचीत की वकालत की. बीजेपी ने उनके बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है.

Jammu News: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में मंगलवार (4 मार्च) को नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) के वरिष्ठ नेता और खानयार से विधायक अली मोहम्मद सागर (Ali Mohammad Sagar) ने BJP पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने BJP 'इख्वानियों की फौज' करार दिया और कहा कि कश्मीर समस्या का हल निकालने के लिए पाकिस्तान को बातचीत में शामिल करना जरूरी है.

विधानसभा में उपराज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए सागर ने कहा कि बीजेपी खुद को देश का ठेकेदार समझ रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों को कभी इख्वानी कहा जाता था, उन्हें अब बीजेपी की फौज बताया जा रहा है.

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी असली पहचान तभी बनेगी जब वह सही फैसले लेंगे. उन्होंने कहा, "अगर कश्मीर में शांति चाहिए तो पाकिस्तान को ऑन बोर्ड लेना होगा." 

कश्मीर चुनाव पर सवाल
सागर ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में जनता ने उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला के पक्ष में जनादेश दिया है. उन्होंने पूछा कि अगर चुनाव सही तरीके से हुए, तो यह भी माना जाना चाहिए कि वहां जीतकर कौन आया है.

उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह धर्म के नाम पर लोगों को धोखा दे रही है. उन्होंने कहा कि कश्मीर का हर बच्चा अब बीजेपी की राजनीति को समझ चुका है और उस पर हंस रहा है.

बीजेपी का पलटवार
सागर के बयान पर बीजेपी नेता सुनील शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान दुखद हैं. उन्होंने यह भी सवाल किया कि 2002 में इख्वान प्रमुख जावेद शाह किसका उम्मीदवार था और क्या फारूक अब्दुल्ला ने इख्वान प्रमुख कूका परे के साथ रैली नहीं की थी?

विधानसभा में इस मुद्दे को लेकर काफी बहस हुई, लेकिन सागर अपने बयान पर कायम रहे.

ये भी पढ़ें - सीएम उमर अब्दुल्ला ने AAP विधायक मेहराज मलिक को बताया छोटा भाई, कहा- 'अगर मेरा बस चलात तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
Shri Budha Amarnath Yatra 2026: 17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget