एक्सप्लोरर

Budget 2023 Reaction: 'शब्दों की बाजीगरी, आंकड़ों का खेल', उमर अब्दुल्ला की पार्टी ने बजट को बताया फेल

Reaction on Budget 2023: नेशनल कांफ्रेंस के मुख्य प्रवक्ता तनवीर सादिक ने कहा कि इस बजट में गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए कुछ भी नहीं है. बेरोजगारी और रोजगार सृजन को लेकर भी इसमें कुछ नहीं है.

Union Budget 2023 Reaction: नेशनल कांफ्रेंस ने बुधवार को पेश किये गये केंद्रीय बजट (Union Budget) को 'पूरी तरह से विफल' और 'शब्दों की बाजीगरी' करार दिया. नेकां (NC) के मुख्य प्रवक्ता तनवीर सादिक (Tanvir Sadiq) ने यहां कहा, ‘‘यह शब्दों की बाजीगरी थी तथा बजट में और कुछ नहीं है. शब्दों और आंकड़ों से खेलने के अलावा, मुझे लगता है कि बजट पूरी तरह से विफल है.’’

ऑक्सफैम की रिपोर्ट का दिया हवाला
हाल में आयी ऑक्सफैम की एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में गरीब और गरीब तथा अमीर और अमीर हो गए हैं. उल्लेखनीय है कि रिपोर्ट में कहा गया था कि देश में 84 प्रतिशत परिवारों की आय में कमी आई है और अरबपतियों की संख्या 2020 के 102 से बढ़कर 2022 में 142 हो गई.


Budget 2023 Reaction: 'शब्दों की बाजीगरी, आंकड़ों का खेल', उमर अब्दुल्ला की पार्टी ने बजट को बताया फेल

'जम्मू-कश्मीर के लिए...बजट में कुछ भी नहीं'
उन्होंने कहा, ‘‘मध्यम वर्ग और गरीबों को उम्मीद थी कि 80सी (आयकर अधिनियम की धारा) की सीमा बढ़ाई जाएगी, कर ‘स्लैब’ को बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया जाएगा. जम्मू कश्मीर के लिए बागवानी, कृषि, पर्यटन, परिवहन, कारीगरों पर कोई चर्चा नहीं हुई. यहां के लोगों को इस बजट से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन इसमें कुछ भी नहीं है, बेरोजगारी या रोजगार (सृजन) के बारे में भी कुछ नहीं है.’’

बजट में केवल एक मात्र अच्छी बात ये कि...
उन्होंने दावा किया कि बजट में गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए कुछ भी नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘इस बजट की खास बात यह है कि इसे देश में एक महिला राष्ट्रपति रहने के दौरान एक महिला वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया. यह इसके बारे में एकमात्र अच्छी बात है.’’ सादिक ने कहा कि जम्मू कश्मीर में हितधारकों के साथ बजट पूर्व कोई परामर्श नहीं किया गया. उन्होंने कहा, ‘‘इससे जाहिर होता है कि जम्मू कश्मीर में एक निर्वाचित सरकार कितनी महत्वपूर्ण है, जो कम से कम लोगों की भावनाओं को तो समझती है.’’

यह भी पढ़ें:

Bharat Jodo Yatra: राहुल और प्रियंका ने जम्मू-कश्मीर के माता खीर भवानी मंदिर में टेका मत्था, देश के लिए मांगी भाईचारे की दुआ!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर कश्मीरी पंडितों के वर्क फ्रॉम होम पर रोक, जानें मामला?
15 अगस्त पर कश्मीरी पंडितों के वर्क फ्रॉम होम पर रोक, जानें मामला?
जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget