एक्सप्लोरर

उमर कैबिनेट में नहीं शामिल हुई कांग्रेस तो BJP ने कसा तंज- ‘मंगनी के दौरान ही तलाक‘

Omar Abdullah Cabinet: जम्मू-कश्मीर की नई उमर अब्दुल्ला कैबिनेट में कांग्रेस शामिल नहीं हुई है. इसको लेकर लेकर बीजेपी नेता तरुण चुग ने कहा कि कांग्रेस को हर कोई नकार रहा है.

Jammu Kashmir Cabinet News: जम्मू-कश्मीर में आज (बुधवार, 16 अक्टूबर) नई सरकार का गठन हुआ है. नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. वहीं, उनके अलावा एक विधायक ने डिप्टी सीएम और चार विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. इसको लेकर जम्मू-कश्मीर बीजेपी प्रभारी तरुण चुग की प्रतिक्रिया आई है.

उन्होंने कहा, "उमर अब्दुल्ला ने अपना मंत्रिमंडल बनाया है, लेकिन जम्मू कश्मीर की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मोदी सरकार के ऊपर भरोसा जताया है. कांग्रेस की ऐसी हालत हो गई है कि हर कोई उसे नकार रहा है."

तरुण चुग ने आगे कहा, "वैसे तो लोगों का शादी के बाद तलाक होता है लेकिन नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस में तो मंगनी के दौरान ही तलाक हो गया है. कांग्रेस पूरे देश में एक बोझ बन गई है, अपने सहयोगी दलों के लिए भी. इंडिया गठबंधन के जो नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए हैं, वो सब जनता द्वारा नकारे गए हैं."

किसे मिली मंत्रीमंडल में जगह?
10 साल बाद जम्मू-कश्मीर में नई सरकार का गठन हुआ है. नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री, सुरेंद्र चौधरी उप मुख्यमंत्री और जावेद राणा, सकीना इट्टू, जावेद डार और सतीश शर्मा मंत्री बने हैं.

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस ने 42 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं, उसकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस को छह सीटें हासिल हुई हैं. ऐसे में दोनों पार्टियों के खाते में 48 सीटें आई हैं, जिससे उमर अब्दुल्ला सरकार बनाने में कामयाब हुए.

कांग्रेस नेताओं को उमर कैबिनेट में शामिल न होने की दो वजह बताई जा रही है. पहला तो कांग्रेस सरकार में 2 मंत्री पद चाहती थी, लेकिन उसे सिर्फ एक मंत्री पद दिया जा रहा था. दूसरा कांग्रेस नहीं चाहती कि जम्मू कश्मीर में 6 सीटें जीतने के बाद भी उसके नेताओं को मंत्री पद का तोहफा मिले. 

यह भी पढ़ें: Omar Abdullah Oath Taking LIVE: उमर अब्दुल्ला ने ली सीएम पद की शपथ, क्या कह रहे कांग्रेस-बीजेपी और पीडीपी के नेता?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ तो गड़बड़ है...', कश्मीरी पंडितों को धमकी पर फारूक अब्दुल्ला ने उठाए सवाल
'कुछ तो गड़बड़ है...', कश्मीरी पंडितों को धमकी पर फारूक अब्दुल्ला ने उठाए सवाल
गुलमर्ग में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, 100 घोड़ों के साथ निकली रैली
गुलमर्ग में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, 100 घोड़ों के साथ निकली रैली
कॉकरोच जनता पार्टी पर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'इन लोगों ने...'
कॉकरोच जनता पार्टी पर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'इन लोगों ने...'
किसानों ने दिया देशभक्ति का संदेश, भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में निकाली तिरंगा रैली
किसानों ने दिया देशभक्ति का संदेश, भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में निकाली तिरंगा रैली

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget