एक्सप्लोरर

उमर अब्दुल्ला कैबिनेट का विस्तार फिलहाल नहीं, कांग्रेस के तारिक हमीद कर्रा का बड़ा बयान

Jammu Kashmir News: तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि पीसीसी प्रमुख के रूप में हमसे संपर्क नहीं किया गया है कि क्या हम जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार का हिस्सा होंगे या नहीं होंगे.

Jammu Kashmir Politics: जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है. जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (JKPCC) के प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने भी राज्य स्तर पर बातचीत की संभावना को खारिज कर दिया. तारिक कर्रा ने कहा कि अभी हम कुछ टिप्पणी नहीं कर सकते. 

उन्होंने कहा, ''पीसीसी प्रमुख के रूप में हमसे संपर्क नहीं किया गया है कि क्या हम जम्मू-कश्मीर सरकार का हिस्सा होंगे या नहीं होंगे. जहां तक रोहिंग्या का सवाल है, हमें देखना होगा कि रोहिंग्या की आड़ में कहीं हिन्दुस्तानी मुसलमानों को तो शिकार नहीं बनाया जा रहा है.'' 

तारिक हमीद कर्रा का बीजेपी-आरएसएस पर हमला

तारिक कर्रा ने आगे कहा, ''इस वक्त बीजेपी और आरएसएस का जो तरीका है वो हर चीज़ को इस्लामोफोबिया का चोला पहना रखा है. जिसके तहत वह यहां के हिंदुस्तानी को उसी के दायरे में लाने की कोशिश कर रहे हैं. जहां तक ​​राज्य की बात है, दिन-प्रतिदिन मानव की जो जरूरतें है, उसे बंद करना एक आपराधिक कृत्य की श्रेणी में आता है.
 
रोहिंग्याओं के लिए पानी की आपूर्ति बहाल होगी- तारिक हमीद कर्रा

उन्होंने ये भी कहा, ''जम्मू-कश्मीर की नवनिर्वाचित उमर अब्दुल्ला सरकार प्रदेश में रोहिंग्याओं के लिए पानी की आपूर्ति बहाल करेगी, जिसे जम्मू-कश्मीर प्रशासन के निर्देश पर काट दिया गया था.''

जल शक्ति मंत्री जावेद राणा ने क्या कहा?

राज्य के जल शक्ति मंत्री जावेद राणा ने शनिवार मीडिया से बातचीत में कहा, ''रोहिंग्याओं को बिजली-पानी देना सरकार का कर्तव्य है. पूरे देश में रोहिंग्या का मुद्दा है. हम मानवीय आधार पर कुछ फैसले करेंगे. जहां तक पानी और बिजली कनेक्शन की बात है तो मुझे हैरानी हो रही है कि डिपार्टमेंट ने कनेक्शन काट कैसे दिए.''

उन्होंने आगे कहा, ''इस मामले पर मैंने जल शक्ति विभाग को निर्देश दे दिए हैं. इन इलाकों में जल आपूर्ति नियमित रहेगी. एक राज्य में बसने वाले सभी लोगों को सारी सुविधाएं मुहैया कराना हमारा कर्तव्य है. रोहिंग्या को भी बिजली, पानी देना हमारा फर्ज है और हम उनको देंगे.''

ये भी पढ़ें:

जम्मू में शिवसेना और डोगरा फ्रंट ने किया प्रदर्शन, रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस भेजने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'
राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'
जम्मू: कश्मीरी पंडितों की जगती कॉलोनी बदहाल, करंट का खौफ
जम्मू: कश्मीरी पंडितों की जगती कॉलोनी बदहाल, करंट का खौफ
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget