एक्सप्लोरर

Sunjwan Attack: NIA ने अपने हाथ में ली सुंजवां आतंकी हमले की जांच, कर रही ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां

सुंजवां में सीआईएसएफ की बस पर आतंकी हमले की जांच एनआईए ने अपने हाथ में ले ली है. इस मुठभेड़ में पश्तो-भाषी दो आतंकवादी मारे गए थे जबकि सीआईएसएफ के एक अधिकारी शहीद हो गए थे.

NIA Takeover Sunjwan Attack Investigation: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने यहां पिछले सप्ताह एक सैन्य शिविर के पास हुए आतंकी हमले की जांच मंगलवार को अपने हाथ में ले ली. अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार तीन लोगों में से एक ने पहले भी अंतरराष्ट्रीय सीमा से आतंकवादियों को कश्मीर लाने की बात कबूल की है.

यह मामला शुक्रवार को शहर के बाहरी इलाके सुंजवां में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की बस पर आतंकी हमले और उसके बाद हुई मुठभेड़ से संबंधित है. मुठभेड़ में पश्तो-भाषी दो आतंकवादी मारे गए थे जबकि सीआईएसएफ के एक अधिकारी शहीद हो गए थे. दोनों आतंकवादियों ने सीमा पार से घुसपैठ की थी. मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों सहित नौ अन्य लोग भी घायल हो गए थे. इस घटना के सिलसिले में अब तक एक मिनी ट्रक के चालक और उसके सहायक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Jammu-Kashmir Weather Forecast: जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ ओले गिरने के भी आसार, जानें- मौसम का पूरा हाल

अंतरराष्ट्रीय सीमा से जम्मू तक आतंकवादियों को पहुंचाने वाले वाहन चालक गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि कथित तौर पर सपवाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा से जम्मू तक आतंकवादियों को पहुंचाने वाले अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके के वाहन चालक बिलाल अहमद वागे और उसके सहायक अशफाक चोपन को रविवार को कश्मीर से गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने कहा कि सुंजवां में आतंकवादियों को साथ लेने और एक दिन के लिए इलाके में एक घर में उनके रहने की व्यवस्था करने वाले पुलवामा में त्राल के शफीक अहमद शेख को इस मामले में सबसे पहले गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसका भाई तथा मुख्य साजिशकर्ता आसिफ अभी भी फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं.

उन्होंने कहा कि आतंकवाद विरोधी जांच एजेंसी ने हमले के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाने के लिए गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत जम्मू में मामला फिर से दर्ज किया. अधिकारियों ने कहा कि जांच का नेतृत्व एक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) स्तर के अधिकारी करेंगे.

Jammu Kashmir News: सुप्रीम कोर्ट का जिक्र करते हुए महबूबा मुफ्ती ने अनुच्छेद 370 पर कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget