एक्सप्लोरर

श्रीनगर की दरगाह हजरतबल में लगे मार्बल पर बवाल, भीड़ ने अशोक स्तंभ को तोड़ा, कहा- 'मस्जिद के अंदर...'

श्रीनगर की दरगाह हजरतबल में भीड़ ने रिनोवेशन में प्रतिमा लगाए जाने का विरोध किया और उसे तोड़ दिया. दो दिनों पहले ही वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ दरख्शां अंद्राबी ने इसका उद्घाटन किया था.

ईद-ए-मिलाद के मौके पर शुक्रवार (5 सितंबर) को श्रीनगर की दरगाह हजरतबल में बवाल हो गया. तीन दिन पहले दरगाह के रिनोवेशन के बाद लगाए गए मार्बल पर लोगों ने बवाल किया.

मस्जिद के अंदर प्रतिमा लगाने के आरोप के बाद गुसाई भीड़ ने अशोक स्तंभ को तोड़ दिया. भीड़ का कहना है कि मस्जिद के अंदर कोई प्रतिमा नहीं लगाई जा सकती.

वीडियो वायरल

इस बवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लोग वक्फ बोर्ड के लगाए गए शिलापट्ट पर उकेरी गई अशोक स्तंभ की आकृति को पत्थर से तोड़ते दिख रहे हैं.

बता दें कि तीन सितंबर को ही वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ दरख्शां अंद्राबी ने इसका उद्घाटन किया था. शिलापट्ट पर दरख्शां अंद्राबी का नाम लिखा है.

दरख्शां अंद्राबी ने घटना को लेकर कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा, ''यह अफसोस की बात है. राष्ट्रीय स्तंभ को तोड़ना, ये दहशतगर्दाना हमला है. एक सियासी पार्टी के गुंडे हैं. इन्हीं गुंडों ने पहले कश्मीर को तबाह किया था, आज भी वो दरगाह शरीफ में आ गए. हमारा प्रशासक मरते-मरते बचा है. उनपर भी हमला किया गया.''

उन्होंने आगे कहा, ''हजरतबल में जो बदलाव आया है, इनके दिल को चुभा है. इन लोगों ने बड़ा अपराध किया है. राष्ट्रीय स्तंभ को तोड़ना अपराध है. लोगों की पहचान कर, उम्र भर के लिए यहां बैन किया जाएगा.''

दरख्शां अंद्राबी ने क्या कहा?

पिछले दिनों हुए कार्यक्रम की तस्वीर एक्स पर पोस्ट करते हुए अंद्राबी ने कहा था एक सपना साकार: जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड द्वारा हजरतबल दरगाह के विशाल निर्माण एवं सौंदर्यीकरण परियोजना के उद्घाटन समारोह की झलकियां. यह एक ऐतिहासिक परियोजना है जो लोगों को समर्पित है और इस दरगाह को पूरे देश और पूरे क्षेत्र की सबसे खूबसूरत दरगाह बनाती है.

वहीं केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरेन रिजिजू ने हजरतबल दरगाह का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि डॉ. दरख्शां अंद्राबी और जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड को हजरतबल दरगाह के ऐतिहासिक नवीनीकरण का नेतृत्व करने के लिए बधाई.

उन्होंने कहा, ''1968 के बाद यह दरगाह के आंतरिक हिस्से का पहला बड़ा परिवर्तन है. नया डिजाइन कश्मीर की पारंपरिक कला को आधुनिकता के साथ जोड़ता है. जम्मू-कश्मीर की आध्यात्मिक धरोहर के लिए यह एक गौरवपूर्ण सांस्कृतिक मील का पत्थर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के दूरदर्शी सहयोग और समर्थन के लिए आभार.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट
15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट
जम्मू में डेमोग्राफिक चेंज पर केंद्र का बड़ा एक्शन! रोहिंग्या-बांग्लादेशी बस्तियों में पहुंचेगी समिति
जम्मू में डेमोग्राफिक चेंज पर केंद्र का बड़ा एक्शन! रोहिंग्या-बांग्लादेशी बस्तियों में पहुंचेगी समिति
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget